रिलीफ पैकेज में देरी को लेकर BSNL कर्मचारियों की भूख हड़ताल आज

देश में टेलीकॉम सेक्टर की खस्ता हाल किसी से छिपी नहीं है। खबर है कि सरकारी दूरसंचार कंपनी BSNL के कर्मचारी आज अपनी मांगों को लेकर राष्ट्रव्यापी भूख हड़ताल जाएंगे। दरअसल BSNL के कर्मचारी रिलीफ पैकेज में हो रही देरी को लेकर आज भूख हड़ताल करेगें। ऑल यूनियंस एंड एसोसिएशंस ऑफ बीएसएनएल यानी AUAB ने आज होने वाली हड़ताल के बारे में कहा कि सरकार ने जो 68,751 करोड़ रुपए का रिलीफ पैकेज घोषित किया था उसे अबतक नहीं दिया गया।  दरअसल केंद्र सरकार ने बीते साल अक्टूबर में BSNL और MTML के कर्मचारियों को रिलीफ पैकेज के तौर पर  68,751 करोड़ रुपए देने का ऐलान किया था। जिसमें 4G स्पेक्ट्रम का आवंटन, VRS और कंपनियों का विलय शामिल है। जिसमें से केवल VRS को छोड़कर कुछ और लागू नहीं किया गया है। BSNL के कर्मचारी संगठनों के संघ का कहना है कि आवंटन में देरी और कोष की कमी की वजह से 4G स्पेक्ट्रम में देरी हो रही है, और देश में इसकी शुरूआत इस साल के अंत तक हो सकती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1