बिहार के दानापुर में युवक की गोली मारकर हत्या

राजधानी में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। अपराधी इतने बेखौफ हैं कि उनको पुलिस का जरा भी डर नहीं है। सरेआम अपराधी किसी को भी मौत के घाट उतार कर आसानी से फरार हो जाते है। ऐसा ही एक मामला दानापुर थाना इलाके का समाने आया है।

घटना दानापुर इलाके के सुल्तानपुर मठ की है। जहां बेखौफ बदमाशों ने सरेआम एक लड़के की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक लड़के का नाम चंदू बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मृतक लड़का लगभग साढ़े 7 बजे अपने घर के पास खड़ा था। तभी बाइक पर आए 3 अपराधियों ने लड़के को सरेआम गोली मार दी।

मृतक लड़के के भाई सुनील कुमार ने बताया कि घटना के आधे घंटे के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। जिससे युवक को अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। दानापुर पुलिस अधिक्षक जलभरत राय का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। कई जगह पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से अपराधियों की पहचान करने में जुटी है। जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1