10 JUNE 2022

आपका दिन मंगलमय हो, आज का राशिफल 5 नवंबर 2021

मेष राशि – Mesh Rashi 5 November 2021, Aries Horoscope 5 November 2021
Mesh Rashi 5 November Ka 2021 Rashifal, आज का दिन आपको खुशी देने वाला होगा. परिवार वालों के प्रति सहानुभूति और प्रेम की भावना बढ़ेगी. माता से सुख मिलेगा और परिवार में ज्यादा समय लगाएंगे. आपके ऑफिस में आपको किसी काम से बाहर भेजा जा सकता है, जिसमें आपकी इच्छा नहीं होगी, फिर भी मन मार कर आपको यह काम करना पड़ सकता है. दोस्त आपका साथ देगे और उनके साथ आज की शाम बताएंगे, जिससे मन खुश हो जाएगा. स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहेगा और अधिक प्रयासों के बाद सफलता प्राप्त होगी. मेहनत करने से पीछे ना हटें.
Mesh 5 November 2021 Love Rashifal, मेष राशि के जो जातक रिलेशनशिप में है और उनका अगर अपने प्रेमी के साथ किसी भी तरह का कोई मतभेद चल रहा है तो वह आज खत्म हो जाएगा. वहीं इस राशि के जो लोग विवाहित हैं उनके जीवन में सुख और शांति आएगी.

वृषभ राशि / वृष राशि – Vrishabha Rashi 5 November 2021, Taurus Horoscope 5 November 2021
Vrishabha Rashi 5 November Ka 2021 Rashifal, आज तकदीर आपके साथ रहेगी. आज किसी दूसरे के काम में राय देने से बचें. आज दूसरों से बात करते समय सही भाषा का प्रयोग करें. अगर आज पहले से ली हुई जमीन को बेचना चाह रहें है तो आपको इससे काफी फायदा हो सकता है. इस राशि के जो लोग सोशल नेटवर्किंग से जुड़े हैं उनके लिए आज का दिन बढ़िया है. विदेश यात्रा भी करनी पड़ सकती है.
Vrishabha 5 November 2021 Love Rashifal, आज आंखों ही आंखों में प्रेम की शुरूआत होगी. इससे पहले साथी दिल में उतरे, उसका झूठा अवरण आपके सामने आ जाएगा. लव लाइफ में बहुत सारी अड़चने आएंगी.

मिथुन राशि – Mithun Rashi 5 November 2021, Gemini Horoscope 5 November 2021
Mithun Rashi 5 November Ka 2021 Rashifal, पैसों की स्थिति में सुधार हो सकता है‌. इनकम बढ़ाने के कुछ अच्छे मौके भी आपको मिल सकते हैं‌. जिनसे आप खुद भी हैरान हो सकते हैं‌. हाल ही में कुछ नए दोस्त मिल सकते हैं‌. आप अपनी पसंद या मनमर्जी के कामों के लिए उत्सुक होंगे‌. जिस स्थिति का सामना कर रहे हैं, उससे आपको फायदा ही होगा‌. जो खास बात है उसे गंभीरता से ही लें‌. आज अपनी सोच पॉजिटिव रखें और काम करने के तरीके में बदलाव करें‌. सब ठीक हो जाएगा‌.
Mithun 5 November 2021 Love Rashifal, प्रेम संबंधों के लिए दिन अनुकूल रहेगा, लेकिन दांपत्य जीवन में तनाव रह सकता है. उस तनाव को दूर करने के लिए जीवनसाथी को कहीं बाहर लेकर जाये और उनसे स्पष्ट रूप से बातचीत करें और तनाव को दूर करने की कोशिश करें.

कर्क राशि – Kark Rashi 5 November 2021, Cancer Horoscope 5 November 2021
Kark Rashi 5 November Ka 2021 Rashifal, आज आपके परिवार में चल रही सभी समस्याएं तो आज दूर होंगी ही साथ में आपके प्रेम संबंधों में भी मधुरता आएगी. नई नौकरी की तलाश में या नौकरी बदलने की चाह रखने वालों को अपने इच्छित क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलेंगे. कुछ लोग आपको लगातार सपोर्ट करेंगे. आपके सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं. आपको किसी घरेलू सामान की खरीदारी करनी पड़ सकती है. आपके कुछ निजी मामले सुलझेंगे. करियर के मामले में सकारात्मक ऑफर मिलेंगे.
Kark 5 November 2021 Love Rashifal, प्रेम के प्रति आपके विचारों से पार्टनर खुश होगा और आप उसकी निगाहों में अच्छी जगह बना पाएंगे. सोशल मीडिया के जरिए आपकी किसी से मुलाकात हो सकती है. याद रहे किसी से भी बात करने से पहले उसकी जांच पड़ताल जरूर कर लें.

सिंह राशि – Singh Rashi 5 November 2021, Leo Horoscope 5 November 2021
Singh Rashi 5 November Ka 2021 Rashifal, आज किसी बात को लेकर चिंताग्रस्त रह सकते हैं और आपकी सेहत भी कमजोर पड़ सकती है. सर्दी खांसी की शिकायत आपको परेशान कर सकती है. खर्चों में बढ़ोतरी होगी. आप किसी दूर की यात्रा पर जा सकते हैं, लेकिन दांपत्य जीवन में खुशियां मिलेंगी. जीवन साथी से प्रेम बढ़ेगा. इस राशि के लोगों को प्रेम जीवन में निराशा का सामना करना पड़ सकता है. संपत्ति से संबंधित मामलों में आज का दिन फायदेमंद रहेगा.
Singh 5 November 2021 Love Rashifal, सिंह राशि के जो लोग रिलेशनशिप में हैं उनकी लव लाइफ आज काफी अच्छी रहेगी. वहीं इस राशि के जो लोग विवाहित हैं वह आज काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे.

कन्या राशि – Kanya Rashi 5 November 2021, Virgo Horoscope 5 November 2021
Kanya Rashi 5 November Ka 2021 Rashifal, आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा. आज लोग आपके प्रति आकर्षित होगें , कुछ नए लोगो से दोस्ती भी होगी. रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को आज रोजगार के नए अवसर मिलेंगे | इस राशि के बुक सैलरों के लिए आज का दिन मुनाफा लेकर आयेगा. उम्मीद से ज्यादा धन लाभ होगा. आज वाहन चलाते समय सावधानी बरतें. तेज वाहन चलाने से बचें. आज किसी अच्छे डाक्टर से सलाह लें , स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.
Kanya 5 November 2021 Love Rashifal, आज लव लाइफ को पहले से भी बेहतर बनाने का प्रयास करें. वे सब करें, जो साथी को अच्छा लगता लगता है, उनकी इच्छाओं को सम्मान दें. नए रिश्तों में थोड़ी सतर्कता बरतने की जरुरत है.

तुला राशि – Tula Rashi 5 November 2021, Libra Horoscope 5 November 2021
Tula Rashi 5 November Ka 2021 Rashifal, आपके काम रुकेंगे नहीं‌. कोई काम एक बार जब शुरू हो जाएगा, तो आपके संकोच भी दूर हो जाएंगे‌. कुछ लोग आपसे ज्यादा ही अपेक्षाएं रख सकते हैं‌. दूसरों की जरूरतों को पूरा करने पर आपको ध्यान देना होगा‌. आज सामने आने वाले अवसरों पर निगाह रखें‌. इससे आपकी पैसों की स्थिति में सुधार हो सकता है‌. तुला राशि वाले लोगों के लिए समय अच्छा है‌. साथ वाले लोगों की मदद मिल सकती है‌. समय से काम भी पूरे हो जाएंगे‌.
Tula 5 November 2021 Love Rashifal, प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन बेहद सामान्य रहेगा और जैसे आप अभी तक चल रहे हैं, ऐसे ही प्रेम पूर्वक अपने रिश्ते को आगे बढ़ाएंगे.

वृश्चिक राशि – Vrishchik Rashi 5 November 2021, Scorpio Horoscope 5 November 2021
Vrishchik Rashi 5 November Ka 2021 Rashifal, भाई-बहन का सहयोग मिलेगा. आय में वृद्धि हो सकती है. पारिवारिक जीवन आनंदमय रहेगा और आप दोस्तों और परिवार के साथ आनंदमय समय व्यतीत करेंगे. कुछ जातकों के लिए नवीन प्रेम संबंध नई आशाओं को जन्म देगा. किसी से एकतरफा प्यार करना आपको तकलीफ दे रहा है राह अलग करने का विचार कर सकते हैं. नौकरी या किए गए किसी निवेश के बारे में कोई गंभीर फैसला आज हो सकता है. कार्यप्रणाली में सुधार होगा.
Vrishchik 5 November 2021 Love Rashifal, किसी पुराने मित्र से आपकी मुलाकात हो सकती है जो प्यार में भी बदल सकती है. आज किसी की लाइफ में पार्टनर की एंट्री हो सकती है. सिंगल स्टेटस वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है. जो अपनी लाइफ में प्यार चाहते थे उन्हें आज उनका लव मिल सकता है.

धनु राशि – Dhanu Rashi 5 November 2021, Sagittarius Horoscope 5 November 2021
Dhanu Rashi 5 November Ka 2021 Rashifal, आज चिंताएं आपके दिमाग में घर कर सकती हैं और आपका मानसिक तनाव बढ़ेगा तथा स्वास्थ्य भी कमजोर हो सकता है. जल संबंधित परेशानी आपको कष्ट देंगी. पीने का पानी स्वच्छ हो, तो बेहतर रहेगा, नहीं तो दिक्कतें बढ़ सकती हैं. अनचाही यात्रा पर जाने से खर्चे बढ़ेंगे. विरोधी प्रबल होंगे. हालांकि आपको आपके ऑफिस में बेहतर नतीजे मिलेंगे और आपके सहकर्मी भी आपके सहयोगी बनेंगे. प्रेम जीवन में दिनमान कमजोर रहेगा. शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन कुछ नीरस लग सकता है.
Dhanu 5 November 2021 Love Rashifal, धनु राशि के जो जातक रिलेशनशिप में हैं उन्हें प्रेमी से प्रेम विवाह की मंजूरी मिल सकती है. वहीं इस राशि के जो लोग विवाहित हैं वह जीवनसाथी से कोई बात शेयर कर सकते हैं.

मकर राशि – Makar Rashi 5 November 2021, Capricorn Horoscope 5 November 2021
Makar Rashi 5 November Ka 2021 Rashifal, आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहने वाला है. आज आपका मन अशान्त रहेगा | धर्म के प्रति आपकी रूचि बढ़ेगी. आज आप किसी करीबी की मदद ले सकते है. आज आप मन को शांत रखकर विवादों को हल करने की कोशिश करें तो व्यवसाय के क्षेत्र में लाभ मिल सकता है. दैनिक कार्यों में भी सफलता के आसार बन सकते हैं.
Makar 5 November 2021 Love Rashifal, आज इधर-उधर भटकने से अच्छा है, स्टेबल रिश्ते की ओर ध्यान दें. अविवाहितों के लिए रिश्ते भी आएंगे और साथी प्रपोज भी कर सकते हैं. शादी पक्की होने के चांसेस हैं.

कुंभ राशि – Kumbh Rashi 5 November 2021, Aquarius Horoscope 5 November 2021
Kumbh Rashi 5 November Ka 2021 Rashifal, पुराने संबंधों को मजबूत करने में सफलता मिलेगी‌. कोई एक्स्ट्रा काम हाथ में लेने के पहले इस बात का जरूर ध्यान रखें कि आपको रोज की कुछ जिम्मेदारियां भी निभानी हैं‌. दूसरों की मदद करेंगे और इससे आपको खुशी मिलेगी‌. धन लाभ हो सकता है‌. आपके सोचे हुए काम भी पूरे हो जाएंगे‌. आपको कुछ ऐसे अनुभव हो सकते हैं जो इसके पहले कम ही हुए हों‌. पिता से मदद मिल सकती है‌. ऑफिस या फील्ड में आपको साथियों से सहयोग मिलेगा‌.
Kumbh 5 November 2021 Love Rashifal, प्रेम जीवन में आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे और अपने प्रिया के साथ कहीं घूमने फिरने की योजना बन सकती हैं. कार्य क्षेत्र में स्थिति आपके पक्ष में रहेंगी, जिससे काम बनेंगे.

मीन राशि – Meen Rashi 5 November 2021, Pisces Horoscope 5 November 2021
Meen Rashi 5 November Ka 2021 Rashifal, मतभेद के चलते व्यक्तिगत संबंधों में दरार पड़ सकती है. व्यावसायिक रूप से दिन शुभ है. जिस प्रोजेक्ट और असाइनमेंट पर आप वर्तमान में काम कर रहे हैं, वह भविष्य में नई संभावनाओं को खोल सकता है. आज आपको खुद में बदलाव महसूस होगा, यह आपके लिए फायदेमंद है. अपने कार्यक्षेत्र को बढ़ाने के लिए किसी मित्र से आर्थिक मदद मिल सकती है. आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा. आप घरवालों की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे.
Meen 5 November 2021 Love Rashifal, लव लाइफ सामान्य रहेगी. मैरिड कपल अपने बच्चों के साथ ज्यादा समय बिताएंगे. किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है और लव कपल्स के बीच परेशानियां आ सकती हैं.

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1