एम्फन ने गंभीर चक्रवात का रूप लिया, विशाल चक्रवात में बदल सकता है: IMD

Coronavirus संकट के बीच ओडिशा में एक और आफत के रूप में एम्फन तूफान दस्तक देने को तैयार है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने चेतावनी दी है कि बंगाल की दक्षिण खाड़ी के मध्य भागों में बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान Amphan अगले 6 घंटों में तेजी लाने वाला है।

दक्षिण बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों में अक्षांश 12.5 ° N और देशांतर 86.4 ° E के पास, पारादीप (ओडिशा) के दक्षिण में लगभग 870 किमी का बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान आने वाला है। IMD ने सोमवार को एक ट्वीट में कहा, “अगले छह घंटों में एक अत्यधिक गंभीर चक्रवाती तूफान आएगा। ये 20 मई की दोपहर / वीएससीएस के रूप में दीघा (WB) और हटिया द्वीप के बीच पश्चिम बंगाल- बांग्लादेश कोस्ट को पार करेगा।

  • एम्फान में धूल नहीं होगी। तटीय क्षेत्रों में आने वाले चक्रवात समुद्र से आते हैं इसलिए इनमें नमी बहुत ज्यादा होती है इसलिए जहां ये जाते हैं वहां तेज हवा के साथ बारिश होती है। इसके साथ इनकी वायु गति भी बहुत ज्यादा होती है: मृत्युंजय महापात्र DG मौसम विभाग, दिल्ली
  • इसका प्रभाव ज्यादातर पश्चिम बंगाल के हुगली, साउथ और नॉर्थ 24परगना, ईस्ट और वेस्ट मिदनापुर और कोलकाता जिलों में रहेगा। इसके साथ-साथ नॉर्थ ओडिशा के जिले जैसे जगतसिंहपुर, जयपुर, केंद्रपाड़ा, भद्रक, बालासोर और मयूरभंज प्रभावित रहेंगे: मृत्युंजय महापात्र DG मौसम विभाग, दिल्ली
  • IMD ने अगले 4दिनों के लिए गंभीर चक्रवाती तूफान #अम्फान के चलते वर्षा की चेतावनी जारी की है।मछुआरों को सलाह दी गई है कि वे अगले 24घंटों के दौरान बंगाल की दक्षिणी खाड़ी में,17-18 मई के दौरान बंगाल की केंद्रीय खाड़ी और 18-20 मई 2020 के दौरान बंगाल की उत्तरी खाड़ी में आवाजाही न करें।
  • IMD ने बताया कि बंगाल की दक्षिण खाड़ी के मध्य भागों में चक्रवाती तूफान अम्फान पिछले 6 घंटों के दौरान उत्तर-उत्तरपूर्व की ओर बढ़ा और अत्यधिक गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलते हुए आज 2:30 बजे बंगाल की दक्षिण खाड़ी और बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों में केंद्रित रहा।
  • ओडिशा के विशेष राहत संस्थान द्वारा क्योंझर जिले के झुमपुरा, क्योंझर, पटना, सहारपाड़ा और चंपुआ ब्लॉक के लिए एक खतरनाक आंधी और बिजली का अलर्ट जारी किया गया है। मयूरभंज जिले के सुकरौली, रारुआन और करजिया ब्लॉक में भी अलर्ट जारी किया गया है।
  • यह उत्तर-उत्तरपूर्व की ओर बढ़ते हुए तेजी से बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम में बढ़ेगा और 20मई की दोपहर/शाम के दौरान पश्चिम बंगाल/बांग्लादेश के तटों दीघा (पश्चिम बंगाल) और हातिया द्वीप समूह (बांग्लादेश)के बीच के एरिया को एक गंभीर चक्रवात तूफान के रूप में पार करने की संभावना है।
  • बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का एक क्षेत्र बन रहा है जिसके तूफान का रूप लेने की प्रबल संभावना है। ओडिशा के राहत आयुक्त पी के जेना ने बताया कि उन्होंने मुख्य सचिव असित त्रिपाठी के साथ तूफान की स्थिति और राज्य पर पड़ने वाले उसके प्रभाव की समीक्षा की है। IMD द्वारा प्राप्त प्राथमिक सूचना के अनुसार, संभावित कम दबाव का क्षेत्र उत्तर-उत्तर पूर्व दिशा में घूमते हुए अपने पथ पर लौटेगा और बंगाल की खाड़ी की ओर मुड़ेगा।
  • जेना ने कहा कि कम दबाव वाले क्षेत्र की गति अभी पता नहीं चल पाई है और संभावित तूफान तट पर कहां टकराएगा इसकी जानकारी IMD की ओर से दी जाएगी। उन्होंने कहा कि तूफान उत्तर ओडिशा, दक्षिणी बंगाल या बांग्लादेश से भी टकरा सकता है। उन्होंने कहा कि मछुआरों को शुक्रवार से समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है। हालांकि मौसम विभाग ने अभी कोई सटीक जानकारी नहीं दी है, लेकिन विभाग ने यह स्पष्ट किया है कि कम दबाव का क्षेत्र और बढ़ जाएगा और बाद में यह तूफान का रूप ले लेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1