क्राउन प्रिंस सलमान से मुलाकात करेंगे पीएम मोदी, दोनों की बातचीत का एजेंडा तैयार

पीएम नरेंद्र मोदी अक्टूबर महीने में सऊदी अरब की यात्रा कर सकते हैं। हालांकि पीएम अक्टूबर महीने के कौन सी तारीख को सऊदी अरब जाएगें अभी इसकी घोषणा नहीं की गई है। पीएम मोदी यहां क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से मुलाकात करेंगे। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल हाल ही में सऊदी अरब गए थे…जानकारी के मुताबिक डोभाल की इसी यात्रा के दौरान मोदी की यात्रा पर सहमति बनी। अजीत डोभाल ने मोदी और क्राउन प्रिंस के बीच होने वाली बातचीत का एजेंडा भी तैयार कर लिया है।

इन्वेस्टमेंट समिट में भी लेंगे हिस्सा

सऊदी अरब अक्टूबर महीने के आखिर में इन्वेस्टमेंट समिट का आयोजन कर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, मोदी भी इसमें हिस्सा ले सकते हैं। उनके अलावा इन्वेस्टमेंट समिट में अरब देशों के सभी राष्ट्राध्यक्ष भी मौजूद रहेंगे। इनमें सऊदी क्राउन प्रिंस सलमान भी शामिल रहेंगे। बता दें कि समिट का आयोजन रियाद में किया जा रहा है।

बता दें कि अजीत डोभाल की सऊदी अरब यात्रा काफी अहम मानी जा रही है। डोभाल ने यात्रा के दौरान वहां के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात कर बातचीत की थी। प्रिंस सलमान के साथ उनकी बैठक दो घंटे चली थी। माना जा रहा है कि NSA ने उन्हें कश्मीर के ताजा हालात की जानकारी दी थी। उन्होंने प्रिंस को ये भी बताया था कि भारत सरकार कश्मीर घाटी में विकास कार्यों पर काफी तेजी से आगे बढ़ रही है।

बता दें कि पीएम मोदी की सऊदी अरब की ये दूसरी यात्रा होगी। मोदी 2016 में रियाद गए थे। सऊदी अरब की यह उनकी दूसरी यात्रा होगी। प्रिंस क्राउन सलमान इसी साल फरवरी में भारत आए थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1