यूपी के कौन पांच शहर जो बन चुके हैं रेड जोन

ताजनगरी आगरा से लेकर काष्ठ नगरी सहारनपुर तक Coronavirus संक्रमण का रेड जोन तैयार हो गया है। शासन, प्रशासन की सतर्कता के बावजूद इन क्षेत्रों में प्रदेश में सबसे अधिक Corona पॉजिटिव मरीज हर दिन मिल रहे हैं। प्रदेश की लिस्ट में भी आगरा, नोएडा, मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद Corona जोन बन चुका है। पिछले 15 दिनों में प्रदेश में सबसे अधिक Corona केस इन जिलों में आए हैं।

रेड जोन-1-आगरा
प्रदेश में Corona को लेकर ताजनगरी आगरा नंबर-1 पर है। आगरा जिले में शासन की रिपोर्ट के अनुसार सबसे अधिक 199 केस हैं। हाल के दिनों में तो आगरा में अचानक Corona पॉजिटिव केस की संख्या में वृद्धि हुई है। जिस तरह से वहां Corona की चेन बनती जा रही है इससे अभी केस और बढ़ने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। 199 केस में छह की मौत हो चुकी है।

रेड जोन-2-नोएडा
इसी तरह मेरठ मंडल में नोएडा भी बड़ा Corona रेड जोन हो गया है। मेरठ मंडल में पहला केस नोएडा से ही मिला। अब वहां Corona पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ते-बढ़ते 94 हो गई है। नोएडा भी Corona को लेकर हाई रिस्क जोन में शामिल है।

रेड जोन-3, सहारनपुर
अब तीसरे नंबर पर सहारनपुर आ गया है। सहारनपुर में पिछले एक सप्ताह में 50 से अधिक नए केस सामने आए हैं। पिछले एक सप्ताह में Corona केस बढ़ने से सहारनपुर जिला भी हाई रिस्क जोन में शामिल हो गया है। रविवार तक सहारनपुर में कोरोना के कुल केस 86 हो गए हैं।

रेड जोन-4,-मेरठ
कोरोना का चौथा रेड जोन मेरठ बन गया है। मेरठ में 27 मार्च से पहले एक भी केस नहीं था। प्रशासन ने काफी कुछ नियंत्रित कर लिया था। 27 मार्च को अमरावती (महाराष्ट्र) से आए क्राकरी कारोबारी का पहला केस पॉजिटिव आया। उसके बाद तो उस कारोबारी के परिवार के 17 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद Corona पॉजिटिव केस यहां लगातार बढ़ते जा रहे हैं, जिसमें जमातियों या जमातियों के संपर्क के लोगों की संख्या सबसे अधिक है। अब तक मेरठ में 73 केस पॉजिटिव आ चुके हैं। तीन की मौत हो चुकी है।

रेड जोन-5, मुरादाबाद
कोरोना का वेस्ट यूपी में नया रेड जोन मुरादाबाद बन चुका है। मुरादाबाद में भी पिछले एक सप्ताह में ही संख्या अचानक बढ़ी है। रविवार को ही मुरादाबाद में ही 18 नए केस पॉजिटिव आ चुके हैं। इस तरह वहां भी अब तक 55 केस पॉजिटिव हो चुके हैं।

पांच प्रमुख रेड जोन और Corona मरीजों की संख्या
रेड जोन जिला कुल कोरोना मरीज
आगरा 199
नोएडा 94
सहारनपुर 86
मेरठ 73
मुरादाबाद 55
कुल 507

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1