आज 21 राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के साथ पीए मोदी की बैठक

देश में कोरोना वायरस की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए केंद्र सरकार की राज्य का मुख्यमंत्रियों के साथ ताबड़तोड़ बैठकों का दौर जारी है। जहां बीते सोमवार को पीएम मोदी ने दिल्ली के बिगड़ते हालात पर लगातार दो बैठके की थी वहीं आज भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अलग अलग राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बातचीत करेंगे। ये बैठक आज और कल यानी बुधवार को क्रमश: की जा जाएगी। आज पीएम मोदी 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों, उपराज्यपालों और प्रशासकों के साथ बैठक करेंगे। आज बीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के जरिए होने वाली बैठक दोपहर 3 बजे से शुरू होगी।

आपको बता दें आज पीएम मोदी पंजाब, असम, केरल, उत्तराखंड, झारखंड, छत्तीसगढ़, त्रिपुरा, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, गोवा, मणिपुर, नागालैण्ड, लद्दाख, पुडुचेरी, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मिजोरम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, दादरा नागर हवेली और दमन दीव, सिक्किम, लक्ष्यद्वीप जैसे राज्यों के साथ बैठक करेंगे। वहीं कल यानी बुधवार को 15 राज्यों के मुख्यमंत्रियों और जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल के साथ वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के जरिए बैठक की जाएगी। इन 15 राज्यों में महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दिल्ली, गुजरात, राजस्थान, यूपी, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, बिहार, आंध्र प्रदेश, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, तेलंगाना और ओडिशा शामिल हैं। मुख्यमंत्रियों के साथ प्रधानमंत्री मोदी की ये छठे दौर की बैठक होगी, इससे पहले इस तरह की बैठक 11 मई को हुई थी।

बता दें जहां देश में अनलॉक 1 के तहत आम लोगों और व्यवसाय के लिए कई तरह की छूट दी गई है, जिससे लॉकडाउन के कारण प्रभावित आर्थिक गतिविधियां पटरी पर लौट सकें। वहीं देश में कोरोना के मामले भी बढ़ते जा रहे हैं। हर दिन करीब 10 हजार नए मामले सामने आ रहे हैं। देश में कुल कोरोना केस की संख्या 3,32,424 तक जा पहुंची है। वहीं कुल मौत के आंकड़े 9,520 तक जा पहुंची है। देश में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ी है। अबतक 1,69,797 लोग स्वस्थ्य हो चुके हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1