coronavirus: देश में 500 पॉजिटिव केस की पुष्टी, 10 की मौत

इस वक्त पूरी दुनियां एक होकर कोरोना वायरस को मात देने में लगी है करीब 180 से ज्यादा देश इस जानलेवा बिमारी की चपेट में हैं। भारत में कोरोना का कहर लगातार जारी है हर बीतते दिन के साथ नए मामले सामने आ रहे हैं और अब देश में संक्रमित मरीजो की संख्या महज 24 घंटें में 400 से सीधे 500 के करीब पहुंच गई है। वहीं 10 लोगों की जान इस खतरनाक वायरस ने ले ली है। इसके साथ ही खबर है कि करीब 24 लोग पूरी तरह से स्वस्थ्य होकर घर जा चुके हैं। वहीं इसके रोकथाम के लिए देशभर के 548 जिलों को पूरी तरह से लॉकडाउन कर दिया गया है। साथ ही 31 मार्च तक धारा 144 लागू कर दिया गया है।

कर्नाटक, दिल्ली, गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र समेत, उत्तरप्रदेश, बिहार समेत 20 से ज्यादा राज्यों में कोरोना फैल चुका है। जिसमें सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या महाराष्ट्र में सामने आई है। जहां अबतक 97  पॉजिटिव केस की पुष्टी हो चुकी है। वहीं दूसरे नंबर केरल का है जहां 95 कोरोना संक्रमित मामले पाए गए। इसके अलावा मध्यप्रदेश की भी स्थिती ठीक नहीं है। दरअसल विदेशों से मध्यप्रदेश कुल 1269 यात्री आए हैं। जिसमें से करीब 758 लोगों को घरों में ही आइसोलेशन में रखा गया है। वहीं 100 संदिग्धों के सैंपल्स को जांच के लिए भेजा गया है। जिसमें से अबतक 6 पॉजिटिव केस की पुष्टी हुई है। वहीं 69 केस निगेटिव पाए गए हैं। वहीं 31 लोगों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1