कोरोना वायरस के असर से शेयर बाजार में भारी गिरावट

जानलेवा Corona Virus के चलते कारोबार चौपट होने से दुनिया भर के शेयर बाजारों में कोहराम मच गया है। Corona Virus के कारण आज सुबह सेंसेक्स 1100 अंक गिर गया। इतना ही नहीं अमेरिकी शेयर बाजार डाउ जोंस भी करीब 1200 अंक गिर गया। अमेरिकी के बाजार के इतिहास में एक दिन में ये सबसे बड़ी गिरावट है।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 960.23 अंक यानी 2.42 फीसदी की गिरावट के बाद 38,785.43 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 290.25 अंक यानी 2.49 फीसदी की गिरावट के बाद 11,343.05 के खुला।

मार्केट एक्सपर्ट पंकज जयसवाल का कहना है कि Corona Virus की वजह से चीन की अर्थवव्यस्था पर बुरा असर पड़ा है, जिससे भारत के शेयर मार्केट पर भी प्रभाव पड़ा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोन्लड TRUMP की यात्रा से उम्मीद थी। लेकिन भारत सरकार सेंटीमेट बनाने में विफल रही है।

जापान में बाजार का हाल बताने वाला निक्की 1.79 फीसदी तक गिर गया। जापान में Corona के 890 मामले दर्ज किये गए हैं, इनमें 705 मामले क्रूज से जुड़े हैं। इस जानलेवा वायरस की वजह से चीन में अबतक करीब दो हजार 800 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं करीब 80 हजार लोग इससे प्रभावित हैं। फ्रांस, जर्मनी, स्पेन, आयरलैंड, इजरायल, जापान, ईरान, ईराक कोरिया समेत करीब 40 देशों में वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है।

वहीं, दुनिया की अर्थव्यवस्था पर नज़र रखने वाली मूडीज एनालिटिक्स ने कहा है कि अगर Corona Virus एक महामारी का रूप लेता है तो वैश्विक अर्थव्यवस्था में मंदी आ सकती है। Corona Virus चीनी अर्थव्यवस्था के लिए एक बड़ा झटका है, जो अब पूरी वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए खतरा बना चुका है।

मूडीज एनालिटिक्स ने कहा कि बंद कारखाने चीन की विनिर्माण आपूर्ति श्रृंखला पर निर्भर देशों और कंपनियों के लिए समस्या हैं। एप्पल, नाइक और जनरल मोटर्स ऐसी अमेरिकी कंपनियां हैं, जो इससे प्रभावित हैं। वायरस की वजह से चीनी व्यापार थम सा गया है। यहां पर्यटन पर भी काफी नकारात्मक प्रभाव पड़ा है। वैश्विक एयरलाइंस चीन में नहीं जा रही हैं और अधिकांश समुद्री जहाजों ने भी एशिया-प्रशांत मार्गों को स्थगित कर दिया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1