coronavirus

WHO की चेतावनी: कोविड-19 के ‘लंबे’ समय तक रहने की उम्मीद

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने शनिवार को चेतावनी दी कि Coronavirus महामारी के “लम्बे” वक्त रहने की संभावना है। महामारी को लेकर स्थिति का मूल्यांकन करने के लिए हुई बैठक के बाद ये बयान जारी किया गया है। WHO की आपातकालीन समिति ने COVID-19 महामारी के लंबे वक्त तक रहने के बारे में जानकारी दी।

तमाम प्रयासों के बीच भारत में Coronavirus के नए मामलों के रिकॉर्ड रोज टूट रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार को जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में Covid-19 के सर्वाधिक 57,118 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद कुल संक्रमित मामलों की संख्या 17 लाख के आंकड़े के करीब पहुंच गई है। बता दें कि कुल संक्रमितों की संख्या 16,95,988 हो चुकी है। इस दौरान 764 लोगों की मौत हुई है, जिसके बाद कुल मृतकों की संख्या 36,511 हो गई है। वहीं अब तक 10,94,374 लोग इस वायरस को मात देकर ठीक होने में कामयाब रहे हैं।

रिकवरी रेट की, तो इसमें मामूली बढ़ोतरी के साथ यह बढ़कर 64.52 फीसदी हो गया है, वहीं पॉजिटिविटी रेट भी 10.86 फीसदी हो चुका है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1