Covid-19 Guidelines Coronavirus

थम नहीं रहा कोरोना का क़हर- 2.60 लाख नए केस आए, 1.38 लाख ठीक भी हुए; एक्टिव केस 18 लाख के पार

देश में कोरोना संक्रमितों के आंकड़ों के मामले में रोजाना नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। बीते दिन देश में सबसे ज्यादा 2 लाख 60 हजार 533 नए संक्रमितों की पहचान हुई। इससे पहले शुक्रवार को 2.33 लाख मामले सामने आए थे। पिछले 24 घंटे में एक लाख 38 हजार 156 लोगों ने कोरोना को मात दी और 1492 लोगों की जान भी गई।

शनिवार को जिन राज्यों में सबसे ज्यादा मामले सामने आए, उनमें महाराष्ट्र (67,123), उत्तर प्रदेश (27,334), दिल्ली (24,375), कर्नाटक (17,489) और छत्तीसगढ़ (16,083) शामिल हैं। बीते दिन देश में आए कुल नए मामलों के 58% से ज्यादा मामले सिर्फ इन्हीं राज्यों में सामने आए।

एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों का आंकड़ा भी लगातार बढ़ रहा है। बीते दिन इनमें 1.20 लाख का इजाफा हुआ। फिलहाल देश में 17 लाख 93 हजार 976 लोगों का इलाज चल रहा है। पिछले कुछ दिनों से जिस रफ्तार से एक्टिव केस के आंकड़े में बढ़ोतरी हो रही है, आज यह आंकड़ा 18 लाख के पार पहुंच जाएगा।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में:-
बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 2.60 लाख
बीते 24 घंटे में कुल मौत: 1,492
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 1.38 लाख
अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 1.47 करोड़
अब तक ठीक हुए: 1.28 करोड़
अब तक कुल मौत: 1.77 लाख
अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 17.93 लाख

दिल्ली में डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (DRDO) ने 500 बिस्तरों का कोविड अस्पताल तैयार किया है। यहां बड़ी संख्या में ऑक्सीजन और वेंटिलेटर बेड्स उपलब्ध हैं। यहां लोगों का इलाज मुफ्त किया जाएगा। न्यूरो और कार्डिक का केस आने पर मरीजों को AIIMS रेफर किया जाएगा।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली में ऑक्सीजन और रेमडेसिविर की कमी हो गई है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में ICU बेड सीमित संख्या में हैं। ऑक्सीजन और ICU बेड तेजी से कम हो रहे हैं। हमने बेड कैपेसिटी बढ़ाने के लिए कई कदम उठाए हैं।
कई शहरों में लॉकडाउन की वजह से पलायन जैसी स्थिति बन गई है। ऐसे में ट्रेनों में भीड़ बढ़ी है। इसे देखते हुए रेलवे ने खास गाइडलाइंस जारी की हैं। इसके तहत रेलवे स्टेशन या ट्रेन के अंदर मास्क न पहनने पर 500 रुपए जुर्माना लगाया जाएगा। परिसर में यहां-वहां थूकने और गंदगी फैलाने पर भी जुर्माना लगेगा।

प्रमुख राज्यों के हाल…

  1. महाराष्ट्र
    यहां शनिवार को 67,123 नए मरीज मिले। 56,783 मरीज ठीक हुए और 419 की मौत हो गई। राज्य में अब तक 37.70 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 30.61 लाख लोग ठीक हुए हैं, जबकि 59,970 की मौत हुई है। यहां फिलहाल करीब 6.48 लाख लोगों का इलाज चल रहा है।
  2. उत्तर प्रदेश
    यहां शनिवार को 27,334 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 7,831 लोग रिकवर हुए और 120 की मौत हो गई। अब तक यहां 7.93 लाख लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 6.33 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 9,583 मरीजों की मौत हो गई। 1.50 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।
  3. दिल्ली
    राज्य में शनिवार को 24,375 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 15,414 लोग रिकवर हुए और 167 की मौत हो गई। अब तक यहां 8.28 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 7.46 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 11,960 मरीजों की जान चली गई। 69,799 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है।
  4. छत्तीसगढ़
    राज्य में शनिवार को 16,083 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इस दौरान 9,828 लोग ठीक हुए और 158 की मौत हो गई। राज्य में 1.30 लाख लोगों का इलाज चल रहा है। कुल 3.96 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि कुल मौतों का आंकड़ा 5,739 पहुंच गया है।
  5. मध्यप्रदेश
    राज्य में शनिवार को 11,269 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 6,497 लोग रिकवर हुए और 66 की मौत हो गई। अब तक यहां 3.95 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3.27 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। 4,491 मरीजों की जान चली गई। 63,889 मरीजों का इलाज चल रहा है।
  6. गुजरात
    राज्य में शनिवार को 9,541 लोग कोरोना संक्रमित मिले। 3,783 लोग रिकवर हुए और 97 की मौत हो गई। अब तक यहां 3.94 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3.33 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 5,267 मरीजों की मौत हो गई। 55,398 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1