देशभर में 12 घंटे में 70 मौतें, 1358 नए केस

भारत में Coronavirus का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है और इसके नए मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। देशभर में Coronavirus के मरीजों की संख्या 31 हजार पार कर गई है। पिछले 12 घंटे में Coronavirus के 1358 नए मामले सामने आए हैं, वहीं सबसे अधिक 70 लोगों की मौत हो गई है। बुधवार को जारी स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में Coronavirus से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 31332 हो गई है। वहीं, इस खतरनाक कोविड-19 महामारी से मरने वालों का आंकड़ा 1007 पहुंच गया है। Coronavirus के कुल 31332 मामलों में से 22629 एक्टिव केस हैं। इसके अलावा, 7696 लोग पूरी तरह से ठीक हो गए हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। Coronavirus से सर्वाधिक 400 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई। यहां अब इस महामारी से पीड़ितों की संख्या 11106 हो गई है। तो चलिए जानते हैं 10 राज्य में क्या है Coronavirus के हालात…

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र में सबसे अधिक Corona का कहर देखने को मिल रहा है। महाराष्ट्र में Coronavirus के कुल 11106 पॉजिटिव केस मिल चुके हैं। Corona के इन कुल केसों में से 9318 केस एक्टिव हैं और 1388 लोग पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें छुट्टी दे दी गई है। इस राज्य में अब तक सबसे अधिक 400 लोगों की जान जा चुकी है।

दिल्ली: दिल्ली में भी Corona के संक्रमण का मामला बढ़ रहा है। राजधानी में Coronavirus के अब तक 4446 मामलों में 3314 एक्टिव केस हैं। कोविड-19 महामारी से जहां 54 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं 1078 लोग पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं।

तमिलनाडु: तमिलनाडु में भी Coronavirus के मरीजों की संख्या 3251 हो गई है। इनमें से से 2058 केस एक्टिव हैं। यहां इस महामारी से 25 की मौत भी हो चुकी है और 1168 पूरी तरह से ठीक भी हो चुके हैं।

मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश भी Coronavirus का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। यहां Coronavirus के मामलों की संख्या बढ़कर 2884 हो गई है, जिनमें से 120 लोगों की मौत भी हो चुकी है। इसके अलावा, 377 लोग ठीक हो चुके हैं।

उत्तर प्रदेश: यूपी में Coronavirus के 2549 केस आ चुके हैं। हालांकि, इनमें से 462 लोग पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं और 34 लोगों की मौत हो चुकी है।
बिहार: Coronavirus के बिहार में अब तक 432 मामले दर्ज किए गए हैं। हालांकि, बिहार में Coronavirus से 2 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं 64 लोग ठीक हो चुके हैं।

गुजरात: महाराष्ट्र के बाद सबसे ज्यादा गुजरात प्रभावित दिख रहा है। गुजरात में Coronavirus के अब तक 4359 मामले सामने आ चुके हैं। गुजरात में Corona से 181 लोगों की मौत हो चुकी है और 434 लोग या तो स्वस्थ हो चुके हैं या फिर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

राजस्थान: यहां Coronavirus के अब तक 3183 मामले सामने आ चुके हैं। यहां 51 लोगों की मौत का मामला सामने आया है, वहीं 768 लोग ठीक हो चुके हैं।

आंध्र प्रदेश: आंध्र प्रदेश में Coronavirus के अब तक 1548 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 258 लोगों का इलाज हो गया है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। यहां 31 की मौत भी हुई है।

पश्चिम बंगाल: बंगाल में Coronavirus के अब तक 866 संक्रमित मामले सामने आए हैं, जिनमें से 22 की मौत हो चुकी है। इनमें से 119 लोग ठीक भी हो चुके हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1