पूरी दुनिया के करीब 212 देशों में कोरोना वायरस ने हजारों की जान ले ली है। और लाखों लोग अभी भी कोरोना वायरस की चपेट में हैं। कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित अमेरिका है। दुनिया में कोरोना वायरस का केंद्र अमेरिका में कोरोना महामारी लगातार भयावह रूप लेती जा रही है। बीते शुक्रवार को अमेरिका में अमेरिका में 24,187 नए कोरोना के केस सामने आए और 1,286 कोरोना पीड़ितों की मौत हुई। इसके साथ ही शनिवार तक बढ़कर 16 लाख 45 हजार पार पहुंत गई। वहीं कुल 97,640 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि चार लाख 03 हजार लोग ठीक भी हुए हैं। शनिवार के आंकड़ों के बाद यहां मरने वालों की संख्या एक लाख के करीब पहुंच गई है। इन आंकड़ों के हिसाब से ये कहना गलत नहीं होगा कि पूरी दुनिया के करीब एक तिहाई कोरोना संक्रमित मरीज केवल अमेरिका में ही हैं। अमेरिका में 16 लाख से ज्यादा लोग कोरोना से प्रभावित हो चुके हैं। कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले न्यूयॉर्क, न्यूजर्सी, कैलिफॉर्निया में हैं। न्यूयॉर्क शहर में सबसे ज्यादा 367,936 केस सामने आए हैं, और सिर्फ न्यूयॉर्क में ही 29,009 लोगों की मौत हुई है। वहीं न्यू जर्सी में 154,349 कोरोना मरीजों में से 10,986 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है।

