कोरोना संकट का असर सर्कस पर, इंसान ही नहीं जानवरों पर भी भूख की मार

कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए देश में 21 दिन का लॉकडाउन लागू है। इसका असर देश के सबसे बड़े सर्कस में से एक रैम्बो सर्कस पर भी पड़ा है। रैम्बो सर्कस को कोरोना वायरस संकट की वजह से बुरे दौर से गुजरना पड़ रहा है। देश के सबसे लोकप्रीय सर्कस में से एक रैम्बो सर्कस की हालात लॉकडाउन ने और खराब कर दी है। खबर है कि सर्कस के कर्मचारी और जानवर नवी मुंबई के एरोली में फंसे हुए हैं, और अब तो सर्कस के जानवरों का चारा भी नहीं बचा है। देशभर में कोरोना वायरस की वजह से जारी लॉकडाउन के तहत सर्कस भी बंद करा दिए गए हैं। जिससे सर्कस और उसके सभी कर्मचारी हलकान हो रहे है।

बता दें रैम्बो सर्कस नवी मुंबई के एरोली में बीते 6 मार्च को ही आया था और कुछ ही दिन इसके शो चल पाए थे कि 13 मार्च को अधिकारियों ने Covid-19 महामारी के खतरे को देखते हुए रैम्बो सर्कस के प्रबंधकों से सभी शो को कैंसल करने के लिए कह दिया था। सर्कस में कुल 90 कर्मचारी काम करते हैं। इनमें 32 महिलाएं आर्टिस्ट हैं और बाकी 58 पुरुष हैं। वहीं सर्कस के पास 21 जानवर भी हैं। सर्कस प्रबंधक समझ नहीं पा रहे हैं कि बिना किसी कमाई के कैसे स्थिति को संभालें, अब ना फंड बचे हैं और ना ही खाने के लिए राशन। इसके साथ ही सर्कस के प्रबंधकों का ये भी कहना है कि देश में लॉकडाउन खत्म हो भी जाता है तो भी उनके लिए सर्कस के शो को चलाना मुश्किल होगा क्योकि लॉकडाउन खत्म होने के बाद भी लोग भीड़-भाड़ वाले स्थान पर आने से कतराएंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1