union minister arjun meghwal

कोरोना पॉजिटिव पाए गए केंद्रीय मंत्री मेघवाल, AIIMS में भर्ती

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल शनिवार शाम Corona पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसके बाद उन्हें AIIMS के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। केंद्रीय मंत्री ने अपने ट्विटर हैंडल पर भी Corona पॉजिटिव पाए जाने और AIIMS में भर्ती होने की पुष्टि की है। इसके साथ ही उन्होंने अपने संपर्क में आए लोगों को अपना ध्यान रखने को भी कहा है।

मेघवाल ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘Corona के शुरूआती लक्षण आने पर मैंने टेस्ट करवाया व पहली जांच नेगेटिव आने के बाद आज दूसरी जांच पॉजिटिव आई है। मेरी तबीयत ठीक है परन्तु चिकित्सकीय सलाह पर AIIMS में भर्ती हूं। मेरा निवेदन है कि जो लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आयें हैं, कृपया अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।’

संसदीय कार्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल पिछले महीने ही ‘भाभी जी’ पापड़ लॉन्चिंग को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहे थे। दरअसल उनका एक वीडियो सामने आया था जिसमें वह एक निजी कंपनी के लिए लॉन्चिंग विज्ञापन कर रहे थे।


इसमें वो कह रहे थे कि आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रम के तहत कोरोना वायरस की इस लड़ाई में इम्युनिटी को विकसित करने में यह पापड़ मदद पहुंचाएगा।

अमित शाह भी कोरोना पॉजिटिव

इसके पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा, उत्तर प्रदेश BJP के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित भी Corona संक्रमित हो चुके हैं। स्वतंत्र देव सिंह अपने घर में क्वारनटीन हैं, जबकि अन्य सभी नेताओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गृहमंत्री अमित शाह पिछले रविवार को Corona पॉजिटिव पाए गए थे। उन्होंने खुद ही अपने ट्विटर हैंडल पर इस बात की जानकारी दी थी। जिसके बाद उन्हें एहतियातन गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इस बारे में जानकारी देते हुए शाह ने लिखा कि शुरुआती लक्षण दिखने पर उन्‍होंने टेस्‍ट कराया था और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्‍होंने लोगों से अनुरोध किया जो भी पिछले कुछ दिनों में उनके संपर्क में आएं हों, वे खुद को आइसोलेट करवा कर अपनी जांच कराएं।

वहीं रविवार देर रात तक कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के भी Corona पॉजिटिव होने की खबर आई। जिसके बाद उन्हें डॉक्टर की सलाह पर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

शनिवार को कोरोना के 61,537 नये मामले

भारत में कोविड-19 के एक दिन में 61,537 नये मामले आने के साथ ही शनिवार को संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 20,88,611 पर पहुंच गई है जबकि 933 और लोगों के दम तोड़ने से मृतकों की संख्या 42,518 हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े के अनुसार, अब तक Coronavirus के 14,27,005 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर बढ़कर 68.32 प्रतिशत हो गई है।

यह लगातार 10वां दिन है जब कोविड-19 के एक दिन में 50,000 से अधिक मामले सामने आए हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1