Sanjay Dutt admitted to Lilavati hospital

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त की तबियत बिगड़ी, लीलावती अस्‍पताल में भर्ती

बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त को सांस लेने में तकलीफ के चलते मुंबई के लीलावती अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। Sanjay Dutt की Corona जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है और उन्हें नॉन कोविड ICU वॉर्ड में भर्ती कराया गया है। लीलावती अस्‍पताल ने बयान जारी कर कहा है कि Sanjay Dutt की तबियत फ‍िलहाल ठीक है। हालांकि उन्‍हें कुछ समय तक मेडिकल ऑब्‍जर्वेशन में रखा जा सकता है।


61 वर्षीय अभ‍िनेता को शाम को लीलावती अस्‍पताल में लाया गया जहां उनकी Corona जांच की गई। उन्‍हें शाम साढ़े 4 बजे अस्‍पताल में भर्ती कराया गया। बहन प्रिया दत्‍त ने बताया कि सांस लेने में तकलीफ के चलते Sanjay Dutt को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। उन्‍हें सोमवार को अस्‍पताल से डिस्‍चार्ज किया जा सकता है। Sanjay Dutt दिवंगत अभिनेता सुनील दत्‍त और अभिनेत्री नरगिस के बेटे हैं। उनकी दो बहने प्रिया और नम्रता दत्‍त हैं। उनकी शादी मान्‍यता दत्‍त से हुई है। संजय दत्‍त के 2 बच्‍चे, एक बेटा और एक बेटी हैं।


Sanjay Dutt की पहली पत्‍नी रिचा शर्मा की साल 1996 में ब्रेन ट्यूमर से मौत हो गई थी। पत्‍नी रिचा से एक बेटी त्रिशला दत्त हैं। आने वाले दिनों में Sanjay Dutt की दो फ‍िल्‍में ‘सड़क-2’ और ‘भुज : द प्राइड ऑफ इंडिया’ रिलीज होंगी। ‘भुज : द प्राइड ऑफ इंडिया’ संजय के साथ अभिनेता अजय देवगन भी हैं। वह आने वाली फ‍िल्‍म KGF में भी रणबीर कपूर नजर आएंगे। फिल्म केजीएफ के सीक्वल में संजय दत्त अधीरा के किरदार में नज़र आने वाले हैं, जिसका फर्स्ट लुक जारी कर दिया है। इसमें Sanjay Dutt के सिर और चेहरे पर टैटू बने हुए हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1