चीन में Coronavirus से मरने वाले की संख्या 1400 के पार

चीन के हुबेई प्रांत में पिछले 24 घंटों के दौरान Coronavirus से संक्रमित 116 लोगों की मौत हो जाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 1400 हो गई है। प्रांतीय स्वास्थ्य आयोग के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि जानलेवा Coronavirus के संक्रमित लोगों की संख्या में भी तेजी से वृद्धि हुयी है और यह सख्या बढ़कर 51,986 हो गया है।
इससे पहले गुरुवार को Coronavirus संक्रमण के 15 हजार से अधिक नये मामले सामने आये थे और 254 लोगों की मौत हो गयी थी।

एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया,“ राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग को पिछले 24 घंटों में 31 प्रांतों से 15,152 Coronavirus के नये पुष्ट मामलों की सूचना मिली है जिनमें 174 मामले काफी गंभीर हैं। इसके अलावा 254 लोगों की मौत हो गई है और 1171 लोगों की हालत में सुधार होने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

उन्होंने बताया कि Coronavirus के पाजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 59,804 हो गई है और मृतकों की संख्या बढ़कर 1,367 हो गई है। इस समय 52,526 लोग बीमार हैं और 8,030 लोगों की हालत गंभीर है। अब तक अस्पताल से 5,911 लोगो को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।
गौरतलब है कि चीन में तेजी से फ़ैल रहे Coronavirus से अब तक करीब 1500 लोगों की जान चली गयी है और 51,986 लोग इससे प्रभावित है। यह घातक virus भारत समेत दुनिया के 25 से अधिक देशों में भी फ़ैल चुका है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1