CAA संविधान के खिलाफ, हजारों निर्दोष लोगों को किया गया गिरफ्तार-प्रियंका गांधी वाड्रा

UP में सियासी जमीन मजबूत करने के लिए की दिशा में आगे बढ़ रहीं प्रदेश प्रभारी व राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा ने CAA को लेकर हुई हिंसा के बाद निर्दोष लोगों को गिरफ्तार करने पर योगी सरकार को घेरा। उन्होंने CAA को सविधान के खिलाफ बताया और कहा कहा कि जहां-जहां कांग्रेस की सरकार है वहां इस कानून को लागू नहीं किया जाएगा।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ में कहा कि यूपी में CAA और NRC के विरोध में सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई की जांच होनी चाहिए। इसके लिए प्रियंका गांधी ने राज्यपाल को भी एक ज्ञापन सौंपा है। इस दौरान कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा कि पुलिस ने जनता को प्रताड़ित किया।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात कर उन्हें कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पत्र के साथ एक पेन ड्राइव सौंपी गई है। राज्यपाल को अवगत कराया गया है कि नागरिकता संशोधन कानून के विरोध प्रदर्शनों के दौरान भड़की हिंसा में पुलिस किस तरह से गोलियां चलाती और गाड़ियां तोड़ती दिख रही है। राज्यपाल इसकी जांच की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से पूरा प्रदेश जला और उपद्रव हुआ, इसके दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर तमाम बेगुनाहों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। उनको न्याय दिलाने के लिए भी राजपाल से बात की गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1