SHUSHANT SINGH RAJPUT

सुशांत केस: बीजेपी ने केवल चुनावी माइलेज के लिए देश के एक्टर को बिहारी स्टार बनाया- अधीर रंजन

सुशांत सिंह मामले को लेकर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मशहूर स्टार सुशांत सिंह राजपूत एक भारतीय अभिनेता थे, लेकिन BJP ने उन्हें बिहारी अभिनेता के रूप में बदल दिया। BJP ने ये महज चुनावी माइलेज हासिल करने के लिए किया है। उन्होंने कहा कि सुशांत सिंह के न्याय की व्याख्या ‘बिहारी के लिए न्याय’ के रूप में नहीं की जानी चाहिए।

अधीर रंजन चौधरी ने ट्वीट करके कहा कि एक्ट्रेस Rhea Chakraborty के पिता भी अपने बच्चों के लिए न्याय मांगने के हकदार हैं। सभी के लिए न्याय हमारे संविधान के मूल सिद्धांतों में से एक है। रिया के पिता एक पूर्व सैन्य अधिकारी हैं, जिन्होंने राष्ट्र की सेवा की। रिया एक बंगाली ब्राह्मण हैं।


गौरतलब है कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने मंगलवार को रिया को गिरफ्तार किया था, लेकिन बाद में रिमांड में लेने से इनकार करते हुए 14 दिन की न्यायिक हिरासत मांग ली, जो मंजूर हो गई थी। NCB ने ड्रग्स कनेक्शन की जांच करने के लिए दोपहर 3.30 बजे रिया की सनसनीखेज गिरफ्तारी की। इसके पहले NCB ने तीन दिन तक पूछताछ की थी।

रिया चक्रवर्ती को बुधवार सुबह मुंबई के भायखला जेल भेज दिया गया है। मुंबई के एक स्थानीय मजिस्ट्रेट ने अभिनेत्री Rhea Chakraborty को मंगलवार देर रात 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया था। इसके बाद रिया को रात में NCB के लॉकउप में ही रखा गया था।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1