जनाक्रोश रैली में कांग्रेस ने लगाई वादों की झड़ी, निशाने पर रहे रघुवर दास

राजनीति में वादे और दावे दोनों वक्ती तौर पर किये जाते हैं। वक्त जैसे ही आगे बढ़ता है, सियासी वादे कहीं पीछे छूट जाते हैं। अपने जनाक्रोश रैली में कांग्रेस एक बार फिर वादों की झड़ी लगाती नजर आई। राजधानी रांची के विधानसभा मैदान में कांग्रेस की जनाक्रोश रैली शुरू हो गई है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव ने जन आक्रोश रैली में वादों की झड़ी लगा दी है। उन्होंने कहा कि गठबंधन की सरकार बनी तो किसानों का कर्ज माफ करेंगे। छह महीने में सभी खाली पदों को भरेंगे। उन्होंने भ्रष्‍टाचार रहित शासन का वादा भी किया।

प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव ने कहा कि रघुवर सरकार के प्रति आदिवासियों में आक्रोश है। रैली में सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि जनता ने पांच वर्षों में झूठ और फरेब की सरकार को देखा है। युवा पलायन कर रहे हैं, किसान आत्महत्या कर रहे हैं और मुख्यमंत्री जन आशीर्वाद ले रहे हैं। हमारी बहनें उन्हें क्यों आशीर्वाद देंगी? वे अपने हक की बात उठाती हैं तो उन्हें लाठियां खानी पड़ती है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने कहा कि विपक्ष की एकता से रघुवर सरकार को ऐसा मारो कि इसे छत्तीसगढ़ में भी जगह न मिले। अपने आक्रोश से लुटेरी, हत्यारी और अत्याचारी सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करें। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह, अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव, सांसद धीरज साहू सहित अन्य नेता भी मंच पर मौजूद थे। मैदान में उत्‍साही कार्यकर्ताओं का जमघट लगा रहा।

यहां नेता झारखंड चुनाव को लेकर लोगों में जोश भर रहे हैं। महाराष्‍ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे से उत्‍साहित कांग्रेस झारखंड चुनाव से पहले रैली के जरिये अपनी ताकत दिखा रही है। सियासी गलियारे में इस रैली को कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन माना जा रहा है। कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह और अन्‍य नेताओं की अगुआई में जनसभा का आयोजन किया गया।

बुधवार को रांची में हो रहे कांग्रेस की प्रमंडलीय रैली में हिस्सा लेने के लिए कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह पहुंचे। दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल की इस रैली में पार्टी ने 25 हजार लोगों के जुटने का लक्ष्य निर्धारित किया। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव, विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर एवं केशव महतो कमलेश आदि नेताओं ने रैली को संबोधित किया।

कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री रघुवर दास की अगुआई वाली भाजपा सरकार पिछले पांच वर्षों में जनता की उम्मीदों के अनुरूप काम नहीं कर पाई है। भाजपा के अंदरुनी कलह के चलते पिछले पांच सालों में झारखंड को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा है। कांग्रेस की ओर से कहा गया कि मोमेंटम झारखंड के माध्यम से 900 करोड़ रुपये की लूट और कोनार परियोजना निर्मित बांध के माध्यम से 2200 करोड़ रुपये का नुकसान लोग भूल नहीं सकते। रघुवर दास कैबिनेट के दो मंत्रियों का सरेआम रिश्वत मांगने से संबंधित ऑडियो, किसानों की आत्महत्या, भूख से मौत, आदिवासियों के आंदोलन को अलोकतांत्रिक तरीके से कुचलने के मामले पर जनाक्रोश रैली बुलाई गई।

COURTSEY:- RENUKA TRIVEDI (BUREAU CHIEF)

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1