Indian Meteorological Department

Cold Weather 2022: दिल्ली समेत उत्तर भारत में कब से शुरू होगी ठंड? IMD ने बताई ये तारीख

Cold Weather 2022: मानसून की विदाई की बेला में फिलहाल भले ही दिल्ली एनसीआर (Delhi-NCR) वासी गर्मी का एहसास कर रहे हों, लेकिन जल्द ही उन्हें इससे राहत मिलने लगेगी। अधिकतम 2 सप्ताह में सुबह और शाम के समय सर्दी की आहट महसूस होने लगेगी।

अक्टूबर के मध्य तक शुरू हो जाएगी ठंड
मौसम विज्ञानियों के अनुसार, आगामी एक पखवाड़े के दौरान यानी अक्टूबर की शुरुआत में ही तापमान के सामान्य, जबकि माह के मध्य से सामान्य के नीचे रहने का पूर्वानुमान है। अलबत्ता, ठीकठाक सर्दी के लिए अभी नवंबर का इंतजार करना होगा।


1-2 दिन में शुरू हो जाएगी मानसून की विदाई
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) के मुताबिक, मंगलवार को दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों और गुजरात के कच्छ से मानसून ने पीछे हटना शुरू कर दिया। एक दो दिन में दक्षिण हरियाणा और पंजाब से भी मानसून की विदाई शुरू हो जाएगी। यहां से इसकी सामान्य तारीख 17- 18 सितंबर है।

30 सितंबर को उत्तर भारत से विदा हो जाएगा मानसून
इसी तरह 28- 29 सितंबर के आसपास मानसून 2022 दिल्ली के साथ एनसीआर के शहरों से भी विदा ले लेगा। यहां मानसून की विदाई की सामान्य तारीख 25 सितंबर है। फिर 30 तारीख के आसपास यह समस्त उत्तर भारत से विदा हो जाएगा।


इस बार भी पड़ सकती है ठीकठाक ठंड
गौरतलब है कि पिछले 5 सालों के दौरान दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में रिकॉर्ड तोड़ ठंड पड़ रही है, ऐसे में मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि ठंड इस बार भी पिछले कुछ सालों के रिकॉर्ड तोड़ सकती है। ऐसे में लोगों सतर्क रहने की जरूरत है।


सुबह-शाम जल्द नजर आएगा मौसम में अंतर
मौसम विज्ञानियों का कहना है कि हवा की दिशा बदलने के साथ ही सुबह-शाम के मौसम में फर्क महसूस होने लगेगा। इसके बाद अक्टूबर के पूर्वार्ध से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में भी बदलाव नजर आने लगेगा। अभी जो तापमान सामान्य से ऊपर चल रहे हैं, वह सामान्य से नीचे आ जाएंगे। इसी के साथ गर्मी के स्थान पर गुलाबी ठंडक का एहसास होने लगेगा।

इस साल तीन दिन की देरी से आया था मानसून
यहां पर बता दें कि मानसून 2020 की दस्तक दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में 30 जून को हुई थी। यह 3 दिन की देरी से दिल्ली-एनसीआर पहुंचना था, इसके आने की तारीख 27 जून होती है। मानसून ने इस बार दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) को निराश किया है। दिल्ली में 50 % से भी कम बारिश हुई है। कुलमिलाकर दिल्ली में सूखे जैसे हालत हैं। इससे भूलस्तर भी प्रभावित हो सकता है।

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1