UP NEWS

बलरामपुर में बोले सीएम योगी, 2017 से पहले सपा के गुंडे लोगों का राशन खा जाते थे…,

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में विभिन्न परियोजनाओं के लोकार्पण/शिलान्यास के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा बयान दिया है. सीएम योगी ने कहा कि 2017 से पहले गरीब को राशन नहीं मिलता था, ये सब सपा के गुंडे खा जाते थे.

वहीं इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि किसी ने बेटी को छेड़ने का दुस्साहस किया, व्यापारी की सुरक्षा में सेंध लगाने की कोशिश की तो ऐसे में किसी को अनावश्यक छोड़ेंगे नहीं , यदि किसी ने छेड़ने की कोशिश की तो छोड़ेंगे नहीं. सीएम योगी ने कहा कि माफिया मिट्टी में मिल गए हैं, माफिया को चुन कर भेजोगे तो खून भी चूस डालेगा. विकास का पैसा लौटेगा ही और संपत्तियों पर भी कब्जा कर लेगा.

सीएम योगी ने कहा कि ये माफिया पहले चूहे की तरह बिदकते थे, बाद में सूअर बन कर पूरे प्रदेश को तबाह करने में आमादा हो गए थे. चुनाव में अच्छे लोगों को चुन कर भेजना चाहिए तो अच्छे परिणाम आयेंगे, जातिवाद, परिवारवाद से ऊपर उठ कर काम करना होगा. जातिवादी, परिवारवादी लोगों के जमाने में सिर्फ एक परिवार और गाँव का विकास होता था. पहले बरामपुर में दुर्गापूजा नहीं होती थी, हमें आना पड़ता था.
सीएम योगी ने कहा कि आज इसका परिणाम देखने को मिल रहा है, मुझे याद है जब भी बलरामपुर में दुर्गापूजा का आयोजन होता था दंगे हो जाते थे. आज अगर आप कहीं जाते हैं और कहते हैं कि यूपी से हैं तो सामने वाला व्यक्ति साल 2017 से पहले 10 कदम पीछे हट जाता था लेकिन अब आपको गले लगाता है. आप को सम्मान देता, आज यूपी की पहचान विकास के लिए हो रही है, आज यूपी की पहचान सबसे ज्यादा निवेश के लिए हो रही है. आज यूपी की पहचान सुरक्षा के लिए हो रही है, आज यूपी की पहचान देश के सबसे युवा राज्य के रूप में हो रही है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1