लखनऊ हिंसा पर CM योगी सख्त, ‘उपद्रवियों की संपत्ति नीलाम करके कराएंगे नुकसान की भरपाई’

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में CAA के खिलाफ हुए प्रदर्शनों पर CM योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को उपद्रवियों पर सख्त कार्रवाई करने के लिए कहा गया है और इस बात के भी निर्देश दिए गए हैं कि आम लोगों को कोई असुविधा ना हो। CM ने यह भी कहा है कि किसी उपद्रवी को बख्शा नहीं जाएगा और सरकार उपद्रव करने वाले लोगों की पहचान कर उनकी संपत्ति नीलाम करेगी और इस पैसे से नुकसान की भरपाई होगी।

अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि आमजन को किसी भी तरह की दिक्कत ना हो। इसके अलावा हिंसा और उपद्रव की घटना में शामिल लोगों की पहचान करने के लिए भी कहा गया है। प्रदेश के संभल में दो परिवहन निगम की बसों को आग लगाई गई है।

लखनऊ में OB VAN, रोडवेज बस और वाहनों को आग लगाई गई है। ज्ञापन देकर लौट रहे तत्वों ने यहां वाहनों में तोड़फोड़ और आगजनी की है। जहां भी सार्वजनिक संपत्ति का नुकसान हुआ है वहां पर सरकार सख्त कार्रवाई करेगी। इसके अलावा हम उपद्रवियों की संपत्ति को नीलाम कर इसकी वसूली करेंगे।

CAAको लेकर विपक्ष पर भ्रम फैलाने का आग लगाते हुए CM योगी ने कहा कि विपक्षी दलों के पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा है। ऐसे में वह नागरिकता कानून को लेकर देश के अलग-अलग हिस्से के लोगों के बीच भ्रम फैलाने का काम कर रहा है। लखनऊ में हुई हिंसा से नाराज CM योगी ने गुरुवार शाम अधिकारियों की एक हाई लेवल मीटिंग भी बुलाई है। इस बैठक में प्रदेश के मुख्य सचिव, DGP, गृह विभाग के प्रमुख सचिव समेत कई अन्य अधिकारियों को बुलाया गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1