CAA विरोध: लखनऊ यूनिवर्सिटी में कल होने वाली सभी परीक्षाएं रद्द

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) को लेकर दिल्ली, यूपी के कई जिलों में भी हंगामा हो रहा है। वहीं कई जिलों में कुछ स्थानों को लेकर पुलिस अलर्ट हो गई है। इसके मद्देनजर दादरी और जारचा को संवेदनशील माना गया है। इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती भी कर दी गई है। वहीं संभल में एक सरकारी बस में आग लगा दी है।

लखनऊ में हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद लखनऊ यूनिवर्सिटी में कल होने वाली सभी परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं। इसके अलावा बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी में भी सभी परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि यूपी में हिंसा के पीछे कांग्रेस है।

उपद्रवियों की पहचान हो रही है। हिंसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने ये भी कहा कि विपक्ष इस मामले पर भ्रम फैला रहा है। पुलिस पर पथराव किया गया है। वहीं पुलिस ने भी प्रदर्शनकारियों पर लाठी चार्ज की है। पुलिस की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई है। इस दौरान एक पुलिस कर्मी घायल भी हो गया हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1