24 को झारखंड में मंत्रिमंडल विस्तार, 8 मंत्री लेंगे शपथ!

झारखंड में राज्य मंत्री परिषद का विस्तार 24 जनवरी को हो सकता है। CM हेमंत सोरेन ने इसी दिन सुबह में राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से मिलने का समय राजभवन से मांगा है। इसी दिन शाम में राजभवन में नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण भी हो सकता है। मंत्रियों की संख्या और विभागों को लेकर भी बातें फाइनल हो चुकी हैं।

इधर, मंत्री पद के बंटवारे पर लगभग सहमति बन चुकी है। बताया जाता है कि कांग्रेस को मंत्रियों के 3 पद और मिल सकते हैं। इसके साथ कांग्रेस के 5 मंत्री हो जाएंगे। JMM के खाते में मंत्रियों के कुल 5 पद मिले हैं। RJD को एक पद पहले से ही दे दिया गया है। कांग्रेस कोटे से राजेन्द्र सिंह, दीपिका पांडेय तथा बन्ना गुप्ता को मंत्री बनाने की चर्चा है।

JMM से स्टीफन मरांडी, चम्पई सोरेन, हाजी हुसैन अंसारी, जगरनाथ महतो, दीपक बिरुआ तथा मथुरा महतो के नाम की चर्चा है। हालांकि अंतिम समय में कुछ नाम बदल भी सकते हैं। CM हेमंत सोरेन ने बुधवार को दिन में कहा कि जल्द ही उनके मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा। हेमंत सोरेन ने चुटकी लेते हुए कहा कि हालिया विधानसभा चुनाव में विपक्ष की करारी हार हुई है। उन्हें बहुत कुछ झेलना पड़ा है।

CM ने कहा कि विपक्ष हमारी मजबूती, हमारी एकता देखकर ज्यादा परेशान हैैं। उन्होंने यह भी कहा कि विपक्ष अपने षड्यंत्रकारी चरित्र से बाज भी नहीं आ रहा है। सत्तापक्ष अपनी रणनीति के तहत काम कर रही है। बहुत जल्द मंत्रियों के शपथ ग्रहण के लिए समय मांगा जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1