CONTROVERSY SYNONYM FOR BIPLAB DEB

त्रिपुरा CM बिप्लब देव का बेतुका बयान-जाटों और सरदारों के पास ताकत ज्यादा लेकिन दिमाग कम

अपने विवादित बयानों के लिए अक्सर चर्चा में रहने वाले त्रिपुरा के मुख्यमंत्री (Tripura CM) बिप्लब कुमार देब (Biplab Deb) ने एक बार फिर इसी तरह की टिप्पणी से नया बखेड़ा खड़ा कर दिया है। रविवार को दिए एक बयान में त्रिपुरा CM ने सरदार और हरियाणवी जाटों को मंदबुद्धि या कम दिमाग वाला करार दिया है।

अगरतला में त्रिपुरा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया सोसाइटी के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए CM बिलप्व देव कहा, जब हम पंजाबियों के बारे में बात करते हैं, तो हम कहते हैं कि सरदार किसी से डरते नहीं हैं। उनके पास बहुत ताकत है, लेकिन वे कम दिमागदार हैं। देव कहा कि उन्हें प्यार के साथ नहीं जीता जा सकता है। उन्होंने आगे कहा कि इसी तरह हरियाणवी जाट भी पूरी तरह से मजबूत हैं, लेकिन वे भी कम दिमाग वाले हैं।

त्रिपुरा CM ने आगे कहा कि सरदारों और जाटों पर विवादित टिप्पणी करने के बाद CM बिप्लब देव ने बंगालियों के बारे में चर्चा करते हुए कहा, बंगालियों की भी एक पहचान है, वे बुद्धिमान हैं। यह व्यापक रूप से कहा जाता है कि कोई भी बंगालियों की बुद्धि को हरा नहीं सकता है।

गौरतलब है कि साल 2018 में त्रिपुरा में CM पद का शपथ लेने के बाद बिप्लव देव ने कई ऐसी ही विवादास्पद टिप्पणियां की हैं। एक बार तो उन्होंने दावा किया कि महाभारत के समय में इंटरनेट मौजूद था। उन्होंने दावा किया कि संजय कुरुक्षेत्र में चल रहे महाभारत की कहानी को धृतराष्ट्र तक पहुंचा सकते थे, क्योंकि उस समय भी इंटरनेट, सैटलाइट और तकनीक मौजूद थे।

इसके अलावा उन्होंने कई अन्य विवादित टिप्पणियां भी कर चुके हैं। मसलन, एक सिविल इंजीनियर अच्छे प्रशासक होते हैं, मैकेनिकल इंजीनियर नहीं। वहीं, बतख जल निकायों में ऑक्सीजन का स्तर बढ़ाते हैं। इसके अवाला उन्होंने मिस वर्ल्ड और मिस यूनिवर्स के खिताब को लेकर भी विवादित टिप्पणी की थी।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1