Punjab

दिल्ली सीएम से मिलने पहुंचे सीएम मान,कानून-व्यवस्था पर हो सकती है चर्चा

CM Bhagwant Mann Meets CM Arvind Kejriwal: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, (CM Bhagwant Mann) आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) से मुलाकात करेंगे. पंजाबी गायक और कांग्रेस नेता शुभदीप सिंह सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) की दिनदहाड़े हत्या के बाद दोनों नेताओं की यह पहली मुलाकात है. माना जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच कानून और व्यवस्था के मुद्दे पर वार्ता हो सकती है।

कानून व्यवस्था को लेकर विपक्ष मान सरकार पर हो रहा हमलावर

गौरतलब है कि पंजाब में मूसेवाला की हत्या के बाद से विपक्ष राज्य सरकार पर हमलावर है और कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर रहा है। पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने मान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि, “ मूसेवाला की दिन दहाड़े हत्या के बाद से पूरे राज्य में “डर” का माहौल व्याप्त है। उन्होंने तो यहां तक कह दिया था कि मूसेवाला की हत्या मान सरकार, खास तौर पर पुलिस की “पूर्ण विफलता” है। वारिंग ने राज्य की आप सरकार को बर्खास्त करने की मांग भी की थी।

वहीं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने भी कानून-व्यवस्था को लेकर मान सरकार पर निशाना साधा था। बहरहाल ऐसे माहौल में पंजाब सराकार के लिए कानून व्यवस्था को पटरी पर लाना अहम मुद्दा बन गया है। इसी को लेकर आज भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल के बीच चर्चा हो सकती है।

लोकसभा चुनाव को लेकर भी हो सकती है चर्चा

वहीं केजरीवाल और भगवंत मान की ये मुलाकात इसलिए भी खास मानी जा रही है कि दोनों दिग्गज लोकसभा सीट के लिए आगामी उपचुनाव को लेकर भी चर्चा कर सकते हैं। गौरतलब है कि लोकसभा उपचुनाव संगरूर के लिए सभी पार्टियां काफी गंभीर नजर आ रही हैं। इस सीट पर चुनावी मुकाबला काफी दिलचस्प माना जा रहा है। दरअसल इस सीट से सीएम मान की बहन के भी चुनाव लड़ने की संभावना है। हालांकि अभी तक इसे लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1