“कॉकरोच जनता पार्टी का मिशन ‘Every District, One Day, One Demand’, देशभर में प्रदर्शन की तैयारी”

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने देशभर में शांतिपूर्ण प्रदर्शन का ऐलान किया है। पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्टर जारी करते हुए 24 जुलाई को हर जिले में विरोध प्रदर्शन आयोजित करने की अपील की है। इस अभियान को ‘Every District, One Day, One Demand’ नाम दिया गया है।

Every District. One Day. One Demand का नारा
पार्टी ने बताया कि इस प्रदर्शन का मकसद पुलिस कार्रवाई से प्रभावित लोगों के समर्थन में आवाज उठाना है। पोस्टर के जरिए ‘Every District. One Day. One Demand’ का नारा देते हुए छात्र संगठनों और अन्य समूहों से साथ मिलकर प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की गई है।

सीजेपी ने लोगों ने से की ये अपील
सीजेपी के पोस्टर में प्रदर्शन आयोजकों से प्रशासन की जरूरी अनुमति लेने और व्यवस्थाओं के लिए समन्वय करने की अपील की गई है। साथ ही, प्रदर्शन के दौरान छात्रों की मांगों को रखने और पुलिस कार्रवाई से प्रभावित लोगों के प्रति समर्थन जताने का आह्वान किया गया है।

CJP ने प्रदर्शन को लेकर SOP भी जारी की
कॉकरोच जनता पार्टी ने प्रदर्शन के लिए SOP, जरूरी सामग्री और ज्ञापन का प्रारूप जारी करने की बात कही है। सोशल मीडिया पर अपील के बाद शुक्रवार को देश के कई जिलों में प्रदर्शन आयोजित होने की संभावना जताई जा रही है।

भूख हड़ताल पर हैं सोनम वांगचुक
दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का विरोध प्रदर्शन जारी है, जहां बड़ी संख्या में लोग जुटे हैं। पार्टी की ओर से सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक 26 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं, जिन्हें फिलहाल गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
सीजेपी प्रतिनिधियों ने नीट छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार के सामने कई मांगें रखी हैं। इनमें केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग प्रमुख है। हालांकि, सीजेपी की मांगों पर सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

विपक्षी पार्टियों का भी मिला है समर्थन
दिल्ली में हो रहे सीजेपी के प्रदर्शन में विपक्षी पार्टियों का भी साथ मिला है। साथ ही कई अन्य सामाजिक संगठन भी कॉकरोज जनता पार्टी के समर्थन में आकर जंतर मंतर में बैठे हुए हैं। दिल्ली के अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों में भी पिछले कई दिनों से प्रदर्शन हो रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1