CAA

बंगाल: ममता का बांटो और राज करो में यकीन, जल्द लागू होगा सीएए-जेपी नड्डा

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष Jp Nadda ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के क्रियान्वयन में Corona महामारी के कारण काफी देरी हो रही है। Jp Nadda ने कहा कि इस कानून को जल्द ही लागू किया जाएगा। इसके साथ ही Jp Nadda ने पश्चिम बंगाल सरकार पर भी हमला बोला।

उत्तर बंगाल के सोशल ग्रुप की एक बैठक में Jp Nadda ने पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि वो अपनी पार्टी TMC के राजनीतिक हितों के लिए राज्य में ‘फूट डालो और राज करो’ की राजनीति कर रही है। वहीं BJP सभी के विकास के लिए काम करती है।

जेपी नड्डा ने कहा कि आप सभी को नागरिकता संशोधन कानून का लाभ मिलेगा। इसे संसद में पारित किया गया है। हम इसके लिए प्रतिबद्ध हैं। Coronavirus महामारी के कारण CAA के क्रियान्वयन में देरी हुई है। लेकिन जैसे-जैसे स्थिति में सुधार हो रहा है, काम शुरू हो गया है और अब नियम बनाए जा रहे हैं। इसे (सीएए) बहुत जल्द लागू किया जाएगा।

क्या है सीएए?

बता दें कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के तहत अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान के हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और क्रिस्चन धर्मों के प्रवासियों को नागरिकता देने का प्रावधान किया गया है। वहीं नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ देश में कई जगहों पर हिंसक विरोध प्रदर्शन भी देखने को मिले हैं। पश्चिम बंगाल और असम जैसे राज्यों में भी नागरिकता संशोधन कानून का विरोध किया गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1