CAA के खिलाफ जामा मस्जिद पर फिर प्रदर्शन, अलका लांबा भी शामिल, पुलिस ड्रोन से रख रही नजर

CAA के खिलाफ आज भी दिल्ली के जामा मस्जिद और आसपास इलाके में प्रदर्शन हो रहा है। शुक्रवार की नमाज के बाद भीम आर्मी और कुछ संगठन जामा मस्जिद और आस-पास के इलाके में CAA के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। दिल्ली में जिन इलाकों में प्रदर्शन हो रहे हैं, वहां कुल मिलाकर 54 कंपनी अतिरिक्त सुरक्षाबलों तैनाती की गई है। इसके अलावा ड्रोन कैमरे से भी प्रदर्शन पर नजर रखी जा रही है। जामा मस्जिद पर कई संगठन प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान कांग्रेस नेता अलका लांबा भी दिखीं। CAA के खिलाफ प्रदर्शनों का आह्वान करने के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी के उत्तरपूर्वी जिले के कुछ क्षेत्रों में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। कुछ स्थानों पर भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

CAA के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए शुक्रवार को पुरानी दिल्ली में जामा मस्जिद के बाहर ढेर सारे लोग जमा हुए। कांग्रेस नेता अलका लांबा और दिल्ली के पूर्व विधायक शोएब इकबाल भी इन प्रदर्शनों में शामिल हुए। अलका लांबा ने BJP सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘बेरोजगारी देश के सामने असल मुद्दा है। लेकिन आप (प्रधानमंत्री) एनआरसी के लिए लोगों को उसी तरह कतार में लगाना चाहते हैं जैसा नोटबंदी के दौरान किया था।’

पुलिस ने बताया कि उत्तरपूर्वी दिल्ली के सीलमपुर, जाफराबाद, वेलकम और मुस्तफाबाद इलाकों में फ्लैग मार्च किया गया। इसके अलावा, उत्तरपूर्वी दिल्ली में कानून व्यवस्था को कायम करने के लिए नजदीकी जिलों से बुलाए गए पुलिस बल और अर्द्धसैनिक बलों की 15 कपंनियों को तैनात किया गया है। हालात पर नजर रखने के लिए दिल्ली पुलिस ड्रोन की मदद भी ले रही है।

पुलिस उपायुक्त (उत्तरपूर्व) वेद प्रकाश सूर्य ने कहा, ”इलाके में कानून-व्यवस्था बनी रहे, यह सुनिश्चित करने के लिए हम अमन समिति के सदस्यों के साथ उत्तरपूर्वी दिल्ली में फ्लैग मार्च कर रहे हैं। शांति बनाए रखने में पुलिस की मदद करने की अपील भी लोगों से की जा रही है। जिले में हिंसक प्रदर्शन के बाद से दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 लगी हुई है।

दिल्ली पुलिस ने यहां बैनर लगाए हैं, जिनमें लोगों से कहा है कि निषेधाज्ञा लगी होने के कारण वह उत्तर प्रदेश भवन के बाहर प्रदर्शन न करें। खबरों के मुताबिक जामिया समन्वय समिति ने शुक्रवार दोपहर UP भवन के बाहर प्रदर्शन करने की योजना बनाई थी। इसलिए यहां पुलिस बल तैनात किया गया है और अवरोधक लगा दिए गए हैं।

पुलिस ने बताया कि उत्तर प्रदेश भवन के बाहर प्रदर्शन कर रहे 213 लोगों को हिरासत में लिया गया था। एक अन्य समूह ने जोर बाग के निकट दरगाह शाह मैदान के निकट से प्रधानमंत्री के आवास तक प्रदर्शन मार्च निकालने का आह्वान किया है। उनकी मांग है कि भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद को बिना शर्त रिहा किया जाए और CAA, NRC तथा NPR को वापस लिया जाए।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1