Patna District Administration

चिराग पासवान के बैकफुट पर जाने से तेजस्‍वी की बाल हुई नो बाल

अब इसे मौसम का असर कहा जाए या आत्मावलोकन का, कि बात-बात में भड़कने वाले Tejashwi Yadav के तेवर अब कुछ ठंडे पड़ते लग रहे हैं। चुनाव में करीबी हार के बाद जिस तरह के उनके तेवर थे, उससे लग रहा था कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के खिलाफ ताल ठोकने के किसी भी मौके को वह नहीं छोड़ेंगे। संख्या में कम होने के बावजूद विधानसभा अध्यक्ष के लिए महागठबंधन का प्रत्याशी उतार उन्होंने इसका संकेत भी दिया था। पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन से रिक्त हुई राज्यसभा सीट के लिए भी वे 2-2 हाथ करने के लिए तैयार बैठे थे। राजग के खिलाफ रामविलास की पत्नी रीना पासवान को समर्थन करने की चाल उन्होंने चली, पर चिराग के पीछे हटने से उनकी यह चाल, चलने से पहले ही पिट गई और BJP के सुशील मोदी राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हो गए।

बिहार में राजनीतिक दृष्टि से यह पखवाड़ा काफी गरम रहा। करीब 51 वर्ष की परंपरा दरकिनार कर महागठबंधन ने विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए अपना प्रत्याशी उतार दिया। विधानसभा के पहले सत्र में नीतीश-तेजस्वी का जबरदस्त वाकयुद्ध हुआ। इसके बाद आंकड़े न होने के बावजूद तेजस्वी राज्यसभा के लिए रिक्त एक सीट बिना दंगल राजग को देने को तैयार नहीं थे। इसके लिए उन्होंने चिराग के नीतीश विरोध को भुनाने का मन बनाया, लेकिन उनकी दाल नहीं गली तो वह पीछे हट गए। अंदरखाने की खबर यह भी है कि खुद लालू यादव भी महागठबंधन का प्रत्याशी उतारने के पक्ष में नहीं थे, क्योंकि विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव में जोड़तोड़ के लिए BJP विधायक ललन पासवान को गया उनका एक फोन पहले ही काफी फजीहत करा चुका था। इस कारण से जेल में उनकी सुविधाएं भी छिन गई थीं। अब शुक्रवार को सुविधाएं मिलने एवं 11 दिसंबर को जमानत पर होने वाली सुनवाई को लेकर भी वे नहीं चाहते थे कि इसका कोई प्रतिकूल असर उस पर पड़े।


राजग से अलग होकर चुनाव लड़े चिराग का हश्र अब सबके सामने है। पिछली बार की 2 सीटें सिमट कर एक रह गई। उनका Nitish विरोध, जदयू की सीटें जरूर कम करा गया, लेकिन Nitish Kumar को गद्दी से नहीं उतार पाया। चिराग जानते थे कि पिछली बार भाजपा-जदयू के सहारे रामविलास को मिली राज्यसभा की सीट इस बार BJP चाहकर भी जदयू विरोध के कारण उन्हें दे नहीं सकती थी। ऐसे में महागठबंधन के सहारे हारी बाजी को खुलेआम हारने के चक्कर में वह नहीं पड़े। इससे एक तो BJP से उनकी दूरी और बढ़ती, साथ ही उनके वोटों में तेजस्वी की सेंध लगने का भी खतरा था। इसलिए इससे किनारा कर वे फिर से संगठन खड़ा करने में जुट गए हैं। इस बार वे सतर्क हैं और इसलिए उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से कह दिया है कि छह माह तक नीतीश के खिलाफ कुछ भी नहीं बोलना है। उनके टूटे मनोबल को बढ़ाने के लिए वे बार-बार यही कह रहे हैं कि सीट भले ही एक मिली, लेकिन वोट जरूर 24 लाख मिल गए हैं। अब उनका सारा जोर पार्टी के पुनर्गठन पर है।


इस विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा ग्राफ BJP का बढ़ा। 74 सीटें आने पर लगने लगा था कि अब BJP अपना चेहरा बदलेगी। हुआ भी वही, 15 साल से Nitish Kumar के साथ उपमुख्यमंत्री रहे सुशील मोदी, कद्दावर नेता नंदकिशोर यादव और प्रेमकुमार सरीखे नेता किनारे कर मंत्रिमंडल में नए चेहरों को उसने मौका दिया। तब लगा था कि वरिष्ठ नेताओं के दिन लद गए हैं, लेकिन सुशील मोदी को राज्यसभा भेज उसने संकेत दे दिया कि नए-पुराने के समीकरण साध कर ही वह आगे बढ़ने वाली है। सुशील मोदी के केंद्र में मंत्री बनाए जाने की भी चर्चा जोरों से है। सुशील मोदी के राज्यसभा जाने से इन नेताओं की भी आस बंध गई है कि दिन अभी लदे नहीं हैं। उनके दरबार से सिमटती जा रही भीड़ फिर से लौटने लगी है। इससे भारतीय जनता पार्टी की टीम अब और उत्साहित है। अब उसका फोकस उन 10 जिलों में है, जहां उसे एक भी सीट नहीं मिली है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1