Samrat Choudhary

सीएम सम्राट चौधरी के बुलडोजर चलाने वाले बयान पर चिराग पासवान की दो टूक, ‘किसी का घर उजाड़ने से …’

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) ने बीते रविवार (26 अप्रैल, 2026) को मुंगेर में यह कहा कि यदि सरकारी जमीन पर घर बना है तो उसको ध्वस्त होना ही होगा. कोई बचा नहीं सकता है. उनके बयान पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने आज (सोमवार) प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने सुझाव दिया कि पहले वैकल्पिक व्यवस्था कर दी जाए. चिराग पासवान पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात कर रहे थे.

उनसे सवाल किया कि सम्राट चौधरी ने कहा है कि सरकारी जमीन पर जितने भी घर बने हैं सब पर बुलडोजर चलेगा. इस पर चिराग ने कहा, “जिस तरीके से अतिक्रमण कई बार विकास की राह में गतिरोधक बनता है… ऐसे में जहां भी अवैध अतिक्रमण है उसके ऊपर कार्रवाई की जाएगी… लेकिन यह भी सुनिश्चित करें कि कोई ऐसा घर न तोड़ा जाए जिनका जायज अधिकार है. परिवार के साथ अन्याय न हो.”

‘किसी का घर उजाड़ने से पहले…’
चिराग पासवान ने कहा, “हम लोग हमेशा इस बात के पक्षधर रहे हैं कि जो गरीब परिवार है उसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जाए. किसी का घर उजाड़ने से पहले जगह मुहैया कराई जाए. उसके बाद उचित कार्रवाई की जाए.”

शराबबंदी कानून पर क्या कहा?
पत्रकारों ने चिराग पासवान से कहा कि सरकार कह रही है शराबबंदी कानून लागू रहेगा. 10 साल हो गए, लेकिन यह पूर्णत: सफल नजर नहीं आ रहा है. इस पर चिराग पासवान ने कहा, “कानून में जहां पर त्रुटियां हैं जरूर उसको दुरुस्त किया जाएगा.”

उन्होंने कहा, “मैंने खुद इस बात को कई बार कहा है कि इस कानून के पीछे की सोच कतई गलत नहीं है. शराब की वजह से कई घर बर्बाद हुए हैं. यकीनन रह-रहकर कुछ कमियां आती हैं… चाहे जहरीली शराब हो, सीमावर्ती इलाकों में आयात की बात हो… तो जो त्रुटियां हैं उसको जरूर दुरुस्त किया जाएगा. क्योंकि सरकार के सामने ये एक बड़ी जिम्मेदारी है.”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1