सरकार किसी की बने, LJP होगी किंगमेकर- चिराग

लोक जनशक्ति पार्टी अध्यक्ष चिराग पासवान ने झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ी बात बोली है। उन्होंने साफ कहा है कि झारखंड में नई सरकार किसी की भी बने, लोजपा किंगमेकर की भूमिका में होगी। इस तरह से चिराग ने तय कर दिया है कि झारखंड की नई सरकार में लोजपा की अहम भूमिका होनेवाली है।

चिराग पासवान ने झारखंड विधान सभा चुनाव के दौरान शनिवार को कई विधान सभा क्षेत्रों में अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार किया। चिराग पासवान ने गिरिडीह, धनबाद और जरमुंडी विधान सभा क्षेत्र में चुनावी सभा को सम्बोधित किया।

चिराग ने झारखण्ड में चुनावी सभा के सम्बोधन में देश भर में महिला उत्पीड़न का मामला उठाते हुए कहा कि हमें ऐसा नेता को चुनना है जो महिलाओं को सुरक्षा दे और युवाओं को रोजगार दे कर झारखंड और देश का विकास कर सके। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि सरकार बनने के बाद महिलाओं को समुचित सुरक्षा और युवाओं को रोजगार मिलेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1