Coronavirus:चीन में मरने वालों की संख्या हुई हजार के पार

चीन में Coronavirus से मरने वालों की संख्या 1016 हो गया है। जबकि 42,638 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। चीन के स्वास्थ्य अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि एक दिन पहले 108 लोगों की मौत दर्ज की गई है। Coronavirus से सबसे ज्यादा प्रभावित हुबेई प्रांत में 103 लोगों ने जान गंवाई है। चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने बताया कि Coronavirus से संक्रमित 3996 युवकों को सोमवार तक अस्पताल से छुट्टी मिली है।

Coronavirus महामारी के फैलने के बाद चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग सोमवार को पहली बार जनता के सामने आए। जिनपिंग ने वायरस को फैलने से रोकने के लिए बीजिंग में कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए प्रयासों का निरीक्षण किया। उन्होंने एक स्थानीय अस्पताल का दौरा किया भी किया। साथ ही वुहान के मेडिकल स्टाफ से वीडियो पर बातचीत की।

विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन (WHO)के चिकित्‍सा विशेषज्ञों की टीम सोमवार रात में नोवेल Coronavirus संक्रमण की जांच में मदद के लिए चीन पहुंच गया। टीम का नेतृत्व डॉ. ब्रूस अलवार्ड कर रहे हैं। चीन के नेशनल हेल्थ कमिशन के अधिकारी मी फेंग ने कहा कि हम अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों की टीम का स्वागत करते हैं। चीन और WHO की टीम Coronavirus के रोकथाम को लेकर गहन चर्चा करेगी और इस महामारी को फैलने से रोकने के लिए उचित कदम उठाएगी।

डायमंड प्रिसेज- जापान के योकोहामा पोर्ट पर फंसे इस क्रूज में 3700 लोग फंसे हैं। इसमें करीब 160 भारतीय और 24 अमेरिकी नागरिक भी फंसे हैं। जानकारी के अनुसार, जहाज पर 135 लोग Coronavirus से संक्रमित हैं।


वेस्टेर्डम- हॉलैंड- अमेरिका द्वारा संचालित इस क्रूज पर दो हजार से ज्यादा लोग फंसे हुए हैं। जहाज पर एक भी मामले की पुष्टि नहीं होने के बावजूद जहाज को जापान में जाने से रोक दिया गया था। अब इसे गुरुवार को थाईलैंड के शहर लाम चबांग पोर्ट पर ले जाने की योजना बनाई जा रही है।


वर्ल्ड ड्रीम- हॉन्गकॉन्ग में इस जहाज पर 5 दिनों से 3600 से ज्यादा लोग अलग-थलग (क्वारैंटाइन) हो गए हैं। जहाज के पूर्व तीन यात्रियों के संक्रमित होने के बाद जहाज को क्वारैंटाइन किया गया था। कोई नए मामले सामने नहीं आए हैं। यात्रियों और क्रू मेंबर्स को छोड़ने की मंजूरी मिल गई है।


वर्ल्ड ड्रीम- हॉन्गकॉन्ग में इस जहाज पर 5 दिनों से 3600 से ज्यादा लोग अलग-थलग (क्वारैंटाइन) हो गए हैं। जहाज के पूर्व तीन यात्रियों के संक्रमित होने के बाद जहाज को क्वारैंटाइन किया गया था। कोई नए मामले सामने नहीं आए हैं। यात्रियों और क्रू मेंबर्स को छोड़ने की मंजूरी मिल गई है।

Coronavirus के सिंगापुर में 45, थाईलैंड में 32, हॉन्गकॉन्ग में 42, जापान में 26, दक्षिण कोरिया में 27, ताइवान में 18, मलेशिया में 18, ऑस्ट्रेलिया में 15, जर्मनी और वियतनाम में 14, अमेरिका में 13, फ्रांस में 11, मकाउ में 10, कनाडा में 7, ब्रिटेन और यूएई में 8-8, इटली, फिलीपींस और भारत में 3-3, स्पेन और रूस में 2-2, नेपाल, कंबोडिया, बेल्जियम, फिनलैंड, स्वीडन, श्रीलंका में 1-1 मामलों की पुष्टि हुई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1