चीन का साथ छोड़, भारत का हाथ थामेगी 300 कंपनियां

चीन के वुहान शहर से शुरू Coronavirus पूरी दुनिया में कहर मचा रखा है। जिसकी वजह से इकोनॉमी रेंगती हुई नजर आ रही है। लेकिन भारत के लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल चीन में सक्रिय करीब 1000 कंपनियां अब भारत में अपना मौके की तलाशने में लग गई है।

जानकारी के अनुसार Coronavirus के कारण चीन में विदेशी कंपनियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस माहौल में लगभग 1000 विदेशी कंपनियां भारत में एंट्री की सोच रही हैं। इनमें से करीब 300 कंपनियां भारत में फैक्ट्री लगाने को पूरी तरह से मूड बना चुकी हैं। इस संबंध में केंद्र सरकार के अधिकारियों से बातचीत भी चल रही है। केंद्र सरकार के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। अधिकारी के अनुसार वर्तमान में लगभग 1000 कंपनियां विभिन्न स्तरों पर बातचीत कर रही हैं। इन कंपनियों में से हमने 300 कंपनियों को लक्षित किया है। केंद्र सरकार के अधिकारी के अनुसार Coronavirus के नियंत्रण में आने के बाद स्थिति हमारे लिए बेहतर होगी और भारत वैकल्पिक मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में उभरेगा। जिसमें मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, मेडिकल डिवाइसेज, टेक्सटाइल्स और सिंथेटिक फैब्रिक्स के क्षेत्र में सक्रिय हैं। भारत आने से चीन को बड़ा झटका लग सकता है। इसके साथ ही चीन के हाथों से मैन्युफैक्चरिंग हब का तमगा छिन जाने का खतरा मंडराने लगेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1