यूपी मेट्रो में सफर कर बच्चों ने दिया स्वच्छता का सन्देश

उत्तर प्रदेश मेट्रो के हज़रतगंज मेट्रो स्टेशन पर करियर अकैडमी मोतीझील ऐशबाग के बच्चों ने 150वीं गाँधी जयंती की पूर्व संध्या पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया। बच्चों ने मेट्रो में सफर करते हूए लोगों को स्वच्छता का सन्देश दिया।

बच्चों ने यात्रियों को गांधी जी के जीवन से जुडी बातें बताई। महात्मा गांधी, पं. जवाहरलाल नेहरू और कस्तूरबा गांधी के किरदारों में नजर आ रहे बच्चों ने लोगो का मनोरंजन भी किया। यात्रियों ने बच्चों के स्वच्छता सन्देश की सराहना की और कहा कि आज हमारे लिए स्वच्छता बहुत महत्वपूर्ण है। जिससे हम एक स्वच्छ समाज और स्वस्थ जीवन का निर्माण कर सकते हैं।

करियर अकैडमी के अध्यापक डॉ. शहज़ाद ने भी लोगों से अपील की। कहा कि पॉलिथीन का उपयोग नहीं करना चाहिए और पानी की बचत और ऊर्जा संरक्षण पर भी ध्यान देना चाहिए। इसके साथ ही सभी बच्चों ने इस मौके पर देश भक्ति के गीत भी गाए और हजरतगंज मेट्रो स्टेशन पर लोगो को साफ़ सफाई के सन्देश दिये। यात्री भी बच्चो के इन अवतारो को देखकार काफी प्रसन्न दिखे।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1