Chhath Puja

Chhath Puja 2022: बिहार की जेलों में हुई छठ पूजा, महिला और पुरुष कैदियों ने दिया पहला अर्घ्य

Chhath Puja 2022: बिहार (Bihar) की जिला जेलों में छठ महापर्व (Chhath Puja) के मौके पर जेल प्रशासन ने व्रत करने वाली महिला और पुरुष बंदियों के लिए विशेष इंतजाम किए। अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के लिए जेल में ही कृत्रिम तालाबों का निर्माण कराया गया। पर्व से जुड़ी पूजन सामग्री भी उपलब्ध कराई गई। इस दौरान छठी मइया के लोक गीत कैदियों द्वारा गुनगुनाए गए। रविवार को जेलों में छठ (Chhath Puja) की अद्भुत छठा देखने को मिली। व्रत करने वाले बंदियों ने भगवान भास्कर को पहला अर्घ्य दिया।


मुंगेर मंडल कारा में छठ पूजा
मुंगेर जेल में छठ व्रतियों (महिला-पुरुष बंदियों) ने भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया। इस दौरान महिला और पुरुष कांस्टेबल भी मौजूद रहे। कैदियों के साथ ही पुलिसकर्मियों ने इस महापर्व को पूरी श्रद्धा के साथ मनाया। जेल प्रशासन की ओर से व्यापक व्यवस्थाएं व्रत रखने वाले बंदियों को उपलब्ध कराई गई। इसी तरह बांका जेल में भी कैदियों ने व्रत रखा। बांका में कुल 16 महिला बंदियों ने छठी माई का व्रत रखा है।
लखीसराय मंडल कारा में छठ पर्व
संवाद सहयोगी, लखीसराय : लखीसराय मंडलकारा में बंद 3 महिला सहित 4 कैदियों ने भी छठ पर्व किया है। रविवार को चारों ने अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया। इन कैदियों को पर्व से जुड़ा हर सामान जेल प्रशासन ने उपलब्ध कराया। मंडलकारा के अंदर चार कैदियों द्वारा किए जा रहे छठ पर्व को लेकर अन्य कैदियों में भी छठ मइया के प्रति विशेष आस्था नजर आई।

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1