Chhath Puja 2026: खरना पर कब बनेगा प्रसाद? जानें खीर बनाने की विधि, भोग का शुभ समय और जरूरी नियम

Chhath Puja 2026: चार दिवसीय छठ महापर्व में खरना का दिन बेहद खास और महत्वपूर्ण माना जाता है। यह पर्व का दूसरा दिन होता है, जिसमें व्रती पूरे दिन निर्जला उपवास रखते हैं और शाम को विधि-विधान से भगवान सूर्य और छठी मैया की पूजा करते हैं। पूजा के बाद गुड़ की खीर और गेहूं के आटे से बनी रोटी का प्रसाद तैयार कर ग्रहण किया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, खरना का प्रसाद खाने के बाद ही व्रती के 36 घंटे के कठिन निर्जला व्रत की शुरुआत होती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि छठ पूजा में खरना का प्रसाद किस समय बनाना चाहिए और इसे बनाने की सही विधि क्या है।

कब बनाया जाता है खरना का प्रसाद
छठ महापर्व का दूसरा दिन 14 नवंबर 2026, शनिवार को मनाया जाएगा। इस दिन को खरना या लोहंडा कहा जाता है। खरना के दिन व्रती सुबह स्नान आदि करने के बाद व्रत का संकल्प लेते हैं और पूरे दिन बिना अन्न-जल ग्रहण किए उपवास रखते हैं। शाम के समय सूर्यास्त के आसपास दोबारा स्नान करके पूरी श्रद्धा और शुद्धता के साथ प्रसाद बनाया जाता है। धार्मिक परंपराओं के अनुसार, खरना का प्रसाद मिट्टी के नए चूल्हे पर आम की लकड़ियों से तैयार करना शुभ माना जाता है। इस दौरान रसोई की साफ-सफाई से लेकर प्रसाद बनाने के बर्तनों तक की पवित्रता का विशेष ख्याल रखा जाता है। कई परिवारों में खरना का प्रसाद बनाने के लिए नए मिट्टी के बर्तनों का इस्तेमाल करने की भी परंपरा है।

खरना के प्रसाद में क्या-क्या बनाया जाता है?
खरना के दिन मुख्य रूप से गुड़ की खीर और गेहूं के आटे से बनी रोटी या पूरी तैयार की जाती है। इसके अलावा प्रसाद में केला और अन्य मौसमी फल भी शामिल किए जाते हैं। खरना का प्रसाद बनाने के लिए इन सामग्रियों-

•अरवा चावल या साठी चावल
•शुद्ध फुल क्रीम दूध
•गुड़
•गेहूं का आटा
•गाय का शुद्ध घी
•इलायची पाउडर
•केला और अन्य फल

खरना वाली खीर बनाने की विधि
खरना के दिन बनाई जाने वाली गुड़ की खीर आम खीर से अलग होती है। इसे बनाने के लिए दूध, चावल और गुड़ का इस्तेमाल किया जाता है। सबसे पहले चावल को साफ पानी से अच्छी तरह धो लें और कुछ समय के लिए भिगोकर रख दें। इसके बाद मिट्टी के चूल्हे पर एक बर्तन में दूध गर्म करें। दूध में उबाल आने के बाद इसमें भीगे हुए चावल डालकर धीमी आंच पर पकाएं। इस दौरान खीर को बीच-बीच में चलाते रहें, ताकि वह बर्तन के तले में चिपके नहीं। जब चावल पूरी तरह पक जाएं और खीर गाढ़ी होने लगे, तो बर्तन को चूल्हे से उतार लें। दूसरी ओर, गुड़ को थोड़े गर्म पानी में घोलकर अच्छी तरह छान लें और खीर के हल्का ठंडा होने पर उसमें मिला दें। ध्यान रखें कि उबलते हुए गर्म दूध में सीधे गुड़ डालने से दूध फटने की आशंका रहती है। खीर का स्वाद और खुशबू बढ़ाने के लिए इसमें थोड़ी इलायची भी डाल सकते हैं।

खरना का प्रसाद ग्रहण करने की विधि
खरना का प्रसाद तैयार हो जाने के बाद सबसे पहले भगवान सूर्य देव और छठी मैया को खीर, रोटी और मौसमी फलों का भोग अर्पित किया जाता है। इसके बाद व्रती विधि-विधान से पूजा करने के बाद प्रसाद ग्रहण करते हैं। व्रती के प्रसाद खाने के पश्चात इसे परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों और आसपास के लोगों में बांटने की परंपरा है। मान्यता है कि खरना का प्रसाद ग्रहण करने के साथ ही व्रती के 36 घंटे के कठिन निर्जला उपवास की शुरुआत हो जाती है। इस दौरान वे न तो भोजन करते हैं और न ही पानी पीते हैं। यह व्रत अगले दिन डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने की तैयारी और पूजा के साथ आगे बढ़ता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1