chhath puja 2026

छठ पूजा 2026 सामग्री लिस्ट: नहाय-खाय से लेकर सूर्य अर्घ्य तक इन चीजों की होगी जरूरत, अभी नोट कर लें पूरी लिस्ट

छठ महापर्व की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इस साल छठ पूजा 13 नवंबर से 16 नवंबर 2026 तक मनाई जाएगी। चार दिनों तक चलने वाले इस पावन पर्व में सूर्य देव और छठी मैया की पूजा की जाती है। ऐसे में अगर आप भी छठ व्रत रखने जा रहे हैं, तो पूजा की जरूरी सामग्री पहले से जुटा लें, ताकि ऐन मौके पर कोई सामान छूट न जाए।

सबसे पहले बात करते हैं पूजा के बर्तनों की। इसके लिए बांस का सूप, दउरा, पीतल या तांबे का लोटा, पूजा की थाली और कलश की जरूरत होती है। प्रसाद बनाने के लिए गेहूं का आटा, गुड़, देसी घी, चावल, दूध और सौंफ रखें। छठ का प्रमुख प्रसाद ठेकुआ और कसार भी तैयार किया जाता है।

फल और चढ़ावे में केला, नारियल, गन्ना, सेब, संतरा, अमरूद, नींबू, शकरकंद, सिंघाड़ा, मूली और अदरक शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा सिंदूर, हल्दी, चंदन, अक्षत, पान, सुपारी, फूल, कपूर, धूप, अगरबत्ती, मिट्टी के दीपक, रुई की बत्ती और घी भी रखें।

नहाय-खाय के लिए लौकी, चने की दाल और चावल की व्यवस्था करें। खरना के लिए गुड़, दूध और चावल तैयार रखें। ध्यान रखें, सामग्री की मात्रा और कुछ परंपराएं परिवार तथा क्षेत्र के अनुसार अलग हो सकती हैं।

छठ पूजा (संध्या अर्घ्य) के दिन सूर्योदय और सूर्यास्त का समय)

कार्तिक शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि का आरंभ 14 नवंबर को 11:23 PM पर होगा। षष्ठी  तिथि का समापन 16 नवंबर को 2 AM पर होगा। छठ पूजा के दिन सूर्योदय सुबह 6 बजकर 44 मिनट पर होगा। वहीं सूर्यास्त 15 नवंबर को शाम 5 बजकर 28 मिनट पर होगा। 

छठ पूजा 2023 की प्रमुख तारीखें

  1. छठ पूजा का पहला दिन- नहाय खाय- 13 नवंबर 2026
  2.  छठ पूजा का दूसरा दिन- खरना- 14 नवंबर 2026
  3. छठ पूजा का तीसरा दिन- संध्या अर्घ्य- 15 नवंबर 2026
  4. छठ पूजा का चौथा दिन- उषा अर्घ्य और पारण का दिन- 16 नवंबर 2026 

छठ पूजा का महत्व

हर साल कार्तिक मास में शुक्ल पक्ष की षष्ठी को छठ मनाया जाता है। छठ में भगवान सूर्य देव और छठी मैया की पूजा की जाती है।  लोक आस्था का महापर्व छठ चार दिनों तक चलने वाला बेहद कठिन और पवित्र अनुष्ठान है। छठ पूजा में शुद्धता और नियमों का विशेष ध्यान रखा जाता है। व्रती महिलाएं अपनी संतान और घर-परिवार के सुखी जीवन की कामना करते हुए पूरे 36 घंटे तक निर्जला उपवास करती हैं। धार्मिक मान्यता है कि सच्चे मन और नियम के साथ छठ का व्रत करने से छठी मैया सभी मनोकामनाओं की पूर्ति करती हैं और भगवान सूर्य देव स्वस्थ जीवन का आशीर्वाद देते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1