Holika Dahan Shubh Muhurat

Holika Dahan Shubh Muhurat 2022:आज है होलिका दहन, जानें सही और शुभ मुहूर्त?

आज 17 मार्च दिन गुरुवार को होलिका दहन (Holika Dahan) है। इसके बिना होली का त्योहार नहीं मनाया जा सकता है। फाल्गुन पूर्णिमा तिथि पर रात्रि के शुभ समय में होलिका की अग्नि (Holika Fire) प्रज्वलित करते हैं। होलिका पूजन के बाद होलिका दहन (Holika Dahan) प्रारंभ होता है। होलिका दहन में सभी लोग अपनी नकारात्मकता की आहुति देकर स्वयं के अंदर सकारात्मक शक्ति का संचार करते हैं। फाल्गुन पूर्णिमा तिथि को ही होलिका ने भक्त प्रह्लाद को जलाकर मारने की कोशिश की थी, लेकिन भगवान श्रीहरि विष्णु के आशीर्वाद से प्रह्लाद बच गए और होलिका आग में जलकर भस्म हौ गई। इस साल फाल्गुन पूर्णिमा आज दोपहर 01 बजकर 29 मिनट से शुरु होकर 18 मार्च को दोपहर 12 बजकर 47 मिनट तक है। फाल्गुन पूर्णिमा का चांद आज शाम 05 बजकर 40 मिनट पर निकलेगा। य​ह दिल्ली का समय है। स्थान के आधार पर चंद्रोदय के समय में परिवर्तन संभव है। आइए जानते हैं होलिका दहन के शुभ समय (Holika Dahan Shubh Muhurat) के बारे में।

Advertisement


होलिका दहन 2022 सही मुहूर्त
दृक पंचांग के अनुसार, आज शाम को होलिका दहन का सही समय 01 घंटा 10 मिनट के लिए है। आप आज रात 09 बजकर 06 मिनट से रात 10 बजकर 16 मिनट के बीच कभी भी होलिका दहन कर सकते हैं। इस दौरान भद्रा की पूंछ रहेगी, जिससे हानि की आशंका नहीं रहती है।

हालांकि कई ज्योतिषाचार्य भद्रा पूंछ में भी होलिका दहन (Holika Dahan) को वर्जित बताते हैं। उनका मानना है कि भद्रा की कोई भी स्थिति हो, वह मांगलिक कार्यों के लिए अशुभ होता है। इस वजह से होलिका दहन (Holika Dahan) में भद्रा काल को पूर्णत: त्याग देना चाहिए।

इस स्थिति में भद्रा काल के समापन के बाद होलिका दहन (Holika Dahan) का मुहूर्त देर रात 01 बजकर 12 मिनट से प्रारंभ हो रहा है, जो 18 मार्च दिन शुक्रवार को सुबह 06 बजकर 28 मिनट तक है। इस आधार पर भ्रदा रहित होलिका दहन का मुहूर्त 05 घंटे 16 मिनट के लिए है।

होलिका दहन 2022 गजकेसरी योग
होलिका दहन (Holika Dahan) के दिन गजकेसरी योग बन रहा है। इस दिन चंद्रमा और बृहस्पति के योग से गजकेसरी योग का निर्माण हो रहा है। यह शुभ फलदायी होता है। पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में होलिका दहन है। पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र का स्वामी शुक्र ग्रह है, जो सुख, ऐश्वर्य, धन, समृद्धि का कारक है। इस प्रकार से देखा जाए तो इस बार की होलिका दहन पर बनने वाले योग सकारात्मक फल देने वाले हैं। 18 मार्च को रंगवाली होली मनाई जाएगी।

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1