New Punjab Cabinet

New Punjab Ministers Oath: भगवंत मान के 10 मंत्री लेंगे शपथ,, ये होंगे संभावित नाम!

New Punjab Ministers Oath: पंजाब में भगवंत मान (Bhagwant Mann) के मुख्‍यमंत्री बनने के बाद उनके कैबिनेट का गठन किया जाएगा। आज 10 मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। मंत्रियों को शपथ दिलाए जाने के बाद आज ही कैबिनेट की पहली बैठक होगी। इस बैठक में 300 यूनिट तक फ्री बिजली देने सहित कई अहम फैसले हो सकते हैं। मुख्‍यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने मंत्रियों के नाम घोषित कर दिए हैं और उनके फोटो भी जारी कर दिया है।

बता दें कि भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने 16 मार्च को शहीदे आजम भगत सिंह के पैतृक गांव खटरकड़ कलां में मुख्‍यमंत्री पद की शपथ ली थी। इसके बाद 17 मार्च को नई पंजाब विधानसभा का पहला सत्र हुआ। विधानसभा के इस पहले सत्र में प्रोटेम स्‍पीकर डा. इंदरबीर सिंह निज्‍जर ने नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई।

कैबिनेट में शामिल किए जाने वाले मंत्रियों के नामों ये हैं –

  1. हरपाल सिंंह चीमा
  2. डा. बलजीत कौर।
  3. डा. हरभजन सिंह ईटीओ।
  4. डा. विजय सिंगला।
  5. लालचंद कटोरुचक।
  6. गुरमीत सिंह मीत हायर।
  7. कुलजीत सिंह धोलीवाल।
  8. लालजीत सिंह भुल्‍लर।
  9. ब्रह्मशंकर (जिंपा)।
  10. हरजोत सिंह बैंस।

बता दें कि हरपाल सिंह चीमा पिछली पंजाब विधानसभा में नेता विपक्ष हैं। वह इस बार दिड़बा विधानसभा क्षेत्र से चुने गए हैं। डा. बलजीत कौर मलोट सीट से विधायक बनी हैं। डा. हरभजन सिंह ईटीओ जंडियाला विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए हैं।

इसके अलावा विजय सिंगला पंजाब‍ विधानसभा चुनाव 2022 में मानसा से चुने गए हैं। लालचंद कटारूचक भोआ से विधायक बने हैं। नए बनने वाले मंत्रियों में बरनाला से चुने गए गुरमीत सिंह मीत हायर भी शामिल हैं। इसी तरह कुलजीत सिंह धालीवाल अमृतसर जिले के अजनाला सीट से चुनाव जीते हैं।

इसी तरह नए बनने वाले मंत्री लालजीत सिंह भुल्‍लर पट्टी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीते हैं। ब्रह्म शंकर (जिंपा) होशियारपुर सीट से चुनाव जीते हैं। हरजोत सिंह बैंस आनंदपुर साहिब से चुनाव जीते हैं।

इससे पहले अमन अराेड़ा, सहित कुछ अन्‍य नेताओं का मंत्री बनना तय माना जा रहा था। नए मंत्रियों के नामों में महिला नेताओं में प्रो. बलजिंदर कौर और सर्वजीत कौर माणुके के नाम प्रमुख तौर पर लिया जा रहा था। इसके साथ ही नवजाेत सिंह सिद्धू को हराने वाली जीवन ज्‍योत कौर का नाम भी मंत्री बनाने को लेकर चर्चा में थीं। संगरूर से जीतने वाली नरिंदर कौर भराज को भी मंत्री बनाया जाने की बात कही जा रही थी। बताया जा रहा था कि कुलतार सिंह संधवा, प्रिंसिपल बुधराम, प्रकाश सिंह बादल को हराने वाले गुरमीत खुड्डियां और अनमोल गगन मान और मनजीत सिंह बिलासपुर भी मं‍त्री बनाए जा सकते हैं।

मंत्रियों के शपथ को लेकर शुक्रवार शाम को चंडीगढ़ में सियासी हलचल तेज हो गई। मंत्री पद के कई दावेदारों यहांं गहमागहमी देखी गई। बताया जाता है कि मुख्‍यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने आप के राष्‍ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ चर्चा व स्‍वीकृति के बाद मंत्रियों की सूची तय कर ली है। कई विधायकों को मंत्री बनाए जाने की सूचना देने की भी चर्चा है।
मंत्रियों के शपथ ग्रहण करने के बाद कैबिनेट की बैठक होगी। इसमें कई महत्‍वपूर्ण फैसले हो सकते हैं। इनमें 18 साल से ऊपर की युवतियों और महिलाओं को 1000 रुपये की सहायता, 300 यूनिट तक बिजली फ्री देने सहित कई अन्‍य मुद्दे शामिल हैं।

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1