हर मंदिर, मस्जिद का होगा कायकल्प, एक नहीं अनेक होंगे रामदरबार: चौधरी विजेंद्र सिंह

मवाना स्थित लोकदल कार्यालय में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी विजेन्द्र सिंह ने आगामी लोकसभा चुनावों से पूर्व अपने कार्यकर्ताओं का सम्मान और उत्साह वर्धन किया।

बूथ सम्पर्क अभियान के लिए पूरी टीम का गठन किया गया और पूरे लोकसभा क्षेत्र के मंदिर मस्जिदों के 45 दिन में कायाकल्प का संकल्प लिया गया। चौधरी विजेंद्र सिंह ने सभी गांव में विद्यालयों और देवालयों के कायाकल्प का रोड मैप तैयार किया। उन्होंने समाज को जाती के आधार पर बांटने की राजनीति करने वालों को आड़े हाथों लेते हुए सामाजिक समरसता को तरजीह देने की बात की।

चौधरी विजेंद्र सिंह ने देवालय, विद्यालय के बाद चिकित्सा की उत्तम व्यवस्था करने की बात की और कहा सिर्फ वादे नहीं, इरादों के साथ लोकदल मैदान में उतरेगी।

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1