Chandra Grahan 2021 November

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण किन राशियों पर पड़ेगा भारी,जानें सूतक काल लगेगा या नहीं

इस साल कुल 4 ग्रहण लग रहे हैं है जिसमें 2 ग्रहण लग चुका है जबकि दो बाकी है। साल का दूसरा और आखिरी ग्रहण नवंबर माह में लगने वाला है जबकि अंतिम सूर्य ग्रहण दिसंबर में लगेगा। साल का आखिरी चंद्रग्रहण 19 नवंबर 2021, शुक्रवार को लगने वाला है। हालांकि, इस बार कुल चार ग्रहण पड़े है जिसमें यह तीसरा ग्रहण होगा।

चंद्र ग्रहण का समय
इस बार साल का दूसरा चंद्रग्रहण 19 नबंवर 2021 को दोपहर 11 बजकर 30 मिनट पर लगने वाला है। जो भारतीय समयानुसार शाम 05 बजकर 33 मिनट पर पड़ेगा।

चंद्र ग्रहण और सूतक काल
इस मामले के जानकारों की मानें तो नवंबर में पड़ने वाला Chandra Grahan उपछाया ग्रहण है। जो भारत में नहीं दिखाई देगा। यही कारण है कि इसका Sutak Kaal भी मान्य नहीं होगा।

क्या है सूतक काल
दरअसल, Chandra Grahan के शुरू होने से 09 घंटे पूर्व सूतक काल आरंभ होता है। जिस दौरान किसी भी प्रकार के शुभ कार्यों की मनाही होती है।

चंद्र ग्रहण राशिफल
वृष राशि -साल का आखिरी Chandra Grahan वृषभ राशि में लगने वाला है। ऐसे में इस दौरान वृषभ राशि के जातकों को विशेष रूप से सतर्क रहने की जरूरत होगी। इस दौरान किसी से वाद-विवाद से बचना होगा, क्रोध, तनाव को दूर करना होगा। वाहन चलाते समय सावधनी बरतना होगा। राहु का वृष राशि में गोचर हो रहा है ऐसे में वाणी पर लगाम नहीं लगाने से भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि -19 नवंबर को केतु वृश्चिक राशि में विराजमान रहने वाले हैं। ऐसे में इस दौरान किसी भी प्रकार का अवैध कार्य करने से बचना होगा। फिजूल खर्च आपको भारी पड़ सकता है। इस दौरान निवेश भूल कर भी न करें। गलत संगत या नशा से दूर रहने की कोशिश करें।

ग्रहण का वैज्ञानिक और धार्मिक दोनों महत्व होता है। कुछ लोगों का मानना है कि समुद्र मंथन के दौरान अमृत की बूंदे पीने से स्वरभानु राक्षस अमर हो गया। जिसकी सूचना सूर्य और चंद्रमा ने भगवान विष्णु को दे दी। जिससे क्रोधित होकर भगवान विष्णु ने अपने सुदर्शन चक्र से स्वरभानु राक्षस का सिर धड़ से अलग कर दिया। लेकिन, अमृत की कुछ बूंदे तब तक उसके गले से नीचे उतर चुकी थी। जिसके कारण वह अमर हो गया।

बाद में सिर वाले राहु के नाम से जबकि, धड़ वाला हिस्सा केतु के नाम से जाना जाने लगा। क्योंकि सूर्य और चंद्रमा ने इसकी जानकारी भगवान विष्णु को दी थी ऐसे में राहु और केतु बार-बार अलग-अलग समय में सूर्य और चंद्रमा पर हमला करके उन्हें कमजोर करने की कोशिश करते हैं। इसलिए ही कहा जाता है कि जिस सम चंद्रमा और सूर्य ग्रहण लगता है उस समय वातावरण में नकारात्मक शक्तियां उत्पन्न हो जाती है। यही कारण है इस दौरान कोई भी शुभ कार्य यहां तक कि बाहर निकलना भी वर्जित माना गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1