2024 election bihar politics

मिशन 24 के लिए जुटे लालू? मुलायम के बाद शरद यादव से मिले,जानिए मुलाकात के मायने

बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव एक बार फिर से राजनीतिक में सक्रिय हो गए हैं। Lalu Yadav दिल्ली में लगातार पुराने नेताओं से मुलाकात करने में जुटे हैं। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के बाद राजद सुप्रीमो आज दिग्गज समाजवादी नेता Sharad Yadav‬ से मिलने पहुंचे हैं। Lalu Yadav के साथ मुलाकात में मीसा भारती और प्रेमचंद्र गुप्ता भी है।

जानकारी के अनुसार Lalu Yadav अब से कुछ देर पहले बेटी मीसा भारती और प्रेमचंद्र गुप्ता के साथ Sharad Yadav‬ के आवास पर पहुंचे हैं। बता दें कि शरद यादव पिछले कई महीनो से बीमार चल रहे हैं और अपने आवास से बाहर नहीं निकलते हैं। वहीं राजद सुप्रीमो के Sharad Yadav‬ के आवास पर पहुंचने के बाद दिल्ली से लेकर पटना तक सियासी हलचल तेज हो गई है।

सियासी गलियारों की चर्चा की माने तो, लालू यादव आगामी 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के में सबको एकजुट करने में जुट गए हैं। बताया जा रहा है कि बिहार आने से पहले Lalu Yadav देश के सभी दिग्गज नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। पिछले दिनों राजद सुप्रीमो Sharad Yadav‬, अखिलेश यादव और मुलायम सिंह यादव से मिल चुके हैं।

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव विपक्षी गठबंधन को लेकर पहले ही बड़ा बयान दे चुके हैं। तेजस्वी यादव ने एक मीडिया से बात करते हुए कहा कि देश की राजनीति में कांग्रेस को अलग-थलग कर कोई मोर्चा सफल नहीं हो सकता है। तेजस्वी ने आगे कहा कि सभी क्षेत्रियों दलों को अपना इगो कम करन कांग्रेस के नेतृत्व में देश में मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चाबंदी करना चाहिए। माना जा रहा है कि Lalu Yadav विपक्षी दलों के नेता के साथ इसी अभियान को लेकर मुलाकात कर रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1