एशिया में सबसे अमीर और दुनिया के नौवें सबसे बड़े आदमी बने -Mukesh Ambani

देश की सबसे बड़ी कंपनी Reliance इंडस्ट्रीज के चेयरमैन Mukesh Ambani देश के साथ-साथ एशिया के भी सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। कुल 67 अरब डॉलर यानी लगभग 4801.82 अरब रुपये की नेटवर्थ के साथ वह विश्व के नौवें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। Mukesh Ambani ने इस दौरान हर घंटे 7 करोड़ रुपये कमाए। यह जानकारी ‘हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट-2020’ से सामने आई है। दुनिया में जारी आर्थिक सुस्ती के बीच साल 2019 में भारत में हर महीने 3 नए अरबपति बने और इन्हें मिलाकर अरबपतियों की कुल संख्या 138 हो गई है। यह चीन और अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा है। ‘हुरुन Global Rich लिस्ट-2020’ के अनुसार, 799 अरबपतियों की संख्या के साथ चीन सूची में पहले स्थान पर और 626 अरबपतियों के साथ अमेरिका दूसरे स्थान पर है।

1 अरब डॉलर से अधिक नेटवर्थ वाले व्यक्तियों की गणना के आधार पर यह सूची बनाई गई है। इसके हिसाब से दुनिया में कुल 2,817 अरबपति हैं। अमेजन डॉट कॉम के CEO जेफ बेजोस दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए हैं। उनकी नेटवर्थ 140 अरब डॉलर है। इसके बाद 107 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ एलएमवीएच के बर्नार्ड ऑरनॉल्ट दूसरे और 106 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स तीसरे स्थान पर हैं।

देश में सबसे अमीर 5 भारतीय- इस लिस्ट में Mukesh Ambani के बाद 2700 करो डॉलर की नेटवर्थ के साथ SP हिंदुजा परिवार दूसरे स्थान पर आता है। वहीं, 1700 करोड़ डॉलर से ज्यादा नेटवर्थ के साथ गौतम अडाणी तीसरे स्थान पर हैं। शिव नादर और उनका परिवार लगभग 17 अरब डॉलर के साथ चौथे, 1500 करोड़ डॉलर से ज्यादा के साथ लक्ष्मी मित्तल 5वें नंबर पर हैं। 2019 में भारत के अंदर 34 नए अरबपति बने। भारत के अरबपतियों में अगर भारत से बाहर रह रहे भारतीय मूल के अरबपतियों को भी जोड़ दिया जाए तो आंकड़ा 170 पर पहुंच जाएगा।


उदय कोटक दुनिया के सबसे अमीर सेल्फ मेड बैंकर- कोटक बैंक के उदय कोटक की कुल नेटवर्थ 15 अरब डॉलर है और वह भारतीय अरबपतियों में छठे स्थान पर हैं, जबकि वह दुनिया में खुद के बलबूते बनने वाले सबसे अमीर बैंकर हैं।

भारत में अरब डॉलर के साथ अजीम प्रेमजी 7वें, 12 अरब डॉलर के साथ साइरस पूनावाला 8वें और 11 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ साइरस पालोनजी मिस्त्री व उनके बेटे शपूर पालोनजी मिस्त्री नौंवे और 10वें सबसे ज्यादा अमीर व्यक्ति हैं। हुरुन रिच लिस्ट 2020 में ओयो के फाउंडर रितेश अग्रवाल केवल 24 साल की उम्र में सबसे युवा भारतीय हैं। उनकी नेटवर्थ 1.1 अरब डॉलर है।

इस साल सूची में 480 अरबपति जुड़े हैं। भारत के अंदर की बात करें तो सबसे अधिक 50 अरबपति मुंबई में, 30 अरबपति दिल्ली में, 17 अरबपति बेंगलुरू में और 12 अरबपति अहमदाबाद में हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1