बंगाल में हिन्दुओं की लाशों पर राजनीति कर रही केन्द्र सरकार: कमलेश तिवारी

बंगाल में मारे जा रहे हिंदुओं को लेकर देशभर में प्रदर्शन हो रहा है। मंगलवार को हजरतगंज स्थित अटल चौक पर हिंदू समाज पार्टी ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को पत्र भेजकर मांग की है कि पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाकर उपद्रव मचाने वाले तत्वों को भगाया जाए। हिंदू समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि देश की पहली पार्टी है जो अपने कार्यकर्ताओं की मौत पर चुप रहकर वोट की राजनीति कर रही है।

पुलिस हिंदुओं को मार रही है। उपद्रव मचाने वालों के लिए इससे ज्यादा अच्छे दिन आ ही नहीं सकते। कनक श्रीवास्तव ने कहा, बंगाल सरकार को तुरंत बर्खास्त कर देना चाहिए। साथ ही वहां हिंदुओं सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए। हिंदू समाज पार्टी युवा मोर्चा अध्यक्ष बृजेंद्र पाठक ने कहा कि केंद्र सरकार हिंदुओं की लाशों पर राजनीति करना बंद करे। ममता पर सख्त कार्यवाही कर गिरफ्तार करे।

इस मौके पर संजय तिवारी, विक्रम गुप्ता, रवि राजपूत, कैप्टन आरएम सिंह, संजय बिष्ट, विवेक तिवारी, दीपक भारती, रोहित कनौजिया, अर्जुन चंदेल, विजय सिंह, बाबा भंडारी, अशोक तिवारी, वेद प्रकाश मिश्र, ऋषभ सिंह, सौराष्ट्र जीत सिंह, आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1