यूपी में 16 मई से लेकर 30 जून तक ऐप के जरिए चलेगा जनगणना अभियान

यूपी में साल 2021 की जनगणना अगले साल 16 मई से शुरू हो जाएगी। जनगणना का पहला चरण 16 मई से शुरू होगा और ये अभियान 30 जून 2020 तक चलेगा। इस दौरान करीब पांच लाख कर्मचारी जनगणना के लिए ड्यूटी पर तैनात होंगे। बड़ी बात यह है कि इस बार जनगणना के लिए मोबाइल ऐप के जरिए भी किया जाएगा।

लोकसभा में एक सवाल का जवाब देते हुए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि जनगणना 2021 इस बार 16 भाषाओं में आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया, ‘’जनगणना 2021 के डेटा संग्रह के लिए एक मिक्स मोड दृष्टिकोण अपनाया जा रहा है। जनगणना दो चरणों में आयोजित की जाएगी। अप्रैल से सितंबर 2020 तक हाउस-लिस्टिंग और हाउसिंग जनगणना होगी। इसके बाद 9 से 28 फरवरी 2021 के दौरान जनसंख्या गणना होगी,’’।

जनगणना 2021 आयोजित करने के लिए करीब 8 हजार 754 करोड़ का खर्च आएगा। उन्होंने यह भी बताया कि गणना करने वाले अधिकारी मोबाइल ऐप का इस्तेमाल करके भी डेटा जमा कर सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1