cbse board 10th result

सीबीएसई 10वीं में 91.46% स्टूडेंट पास, लड़कों से आगे निकली लड़कियां, 93.31% पास

CBSE Board ने 10वीं क्लास का रिजल्ट आज यानी 15 जुलाई को जारी कर दिया है। इस साल 10वीं क्लास में लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से बेहतर रहा है। 10वीं बोर्ड परीक्षा में लड़कियों का पास प्रतिशत 93.31 फीसदी है, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 90.14 फीसदी है। वहीं, ट्रांसजेंडर छात्रों का पास प्रतिशत 78.95 फीसदी है। इस साल CBSE Board 10th परीक्षा में कुल 91.46 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। इस वर्ष कक्षा 10वीं की परीक्षा के लिए कुल 18,85,885 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 18,73,015 स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हुए थे। परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स में से कुल 17,13,121 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cbseresults.nic.in या cbse.nic.in पर जारी किया गया है। सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट देखने के लिए स्टूडेंट्स को अपने रोल नंबर की जरूरत पडे़गी।


ऐसे कर सकेंगे चेक

सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाएं।
इसके बाद “CBSE Class 10th Board Results” के लिंक पर क्लिक करें।
अब अपना रोल नंबर और पूछी गई जानकारी भरकर सबमिट करें। रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।


12वीं में भी लड़कियां आगे

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सोमवार 13 जुलाई को 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित किए थे। इस बार 12वीं में भी लड़कियों ने लड़कों से बाजी मारी है। लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत लड़कों की तुलना में 5.96 प्रतिशत अधिक रहा। लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 92.15 रहा, वहीं लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 86.19 रहा। लड़कों के मुकाबले लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 5.96 फीसद अधिक है। ट्रांसजेंडर का पास प्रतिशत 66.67 प्रतिशत दर्ज किया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1