Sushant Singh Rajput Death

सुशांत केस की सीबीआई जांच कराना सिर्फ महाराष्ट्र का अधिकार, राजनीति कर रहे नीतीश कुमार- शिवसेना

एक्टर Sushant Singh Rajput सुसाइड केस में बिहार सरकार की CBI जांच की सिफारिश शिवसेना को रास नहीं आई है। शिवसेना नेत्री और राज्यसभा सदस्य प्रियंका चतुर्वेदी ने आरोप लगाया कि बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar राजनीति कर रहे हैं। वहीं, शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि हम चाहते हैं कि सच्चाई सामने आए।

शिवसेना नेत्री प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, ‘बिहार के सीएम का बयान को मीडिया द्वारा रिपोर्ट किया जा रहा है, अगर सच है, तो यह दिखाता है कि वो केवल राजनीति कर रहे हैं। उनकी सिफारिश संवैधानिक वैधताओं या सुशांत को न्याय दिलाने के लिए नहीं है। लॉ एंड ऑर्डर राज्य का विषय है, CBI जांच का निर्णय केवल महाराष्ट्र सरकार ले सकती है।’

वहीं, शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि हम चाहते हैं कि सच्चाई सामने आए, राजनीति नहीं होनी चाहिए। गौरतलब है कि एक्टर Sushant Singh Rajput के पिता केके सिंह ने आज बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय से बात करके CBI जांच कराने की मांग की थी। इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने CBI सिफारिश करने का आदेश जारी किया।


CM नीतीश कुमार ने कहा, ‘आज मेरी बात सुशांतके पिता से हुई। उन्होंने CBI जांच की मांग की। उनकी मांग के आधार पर बिहार सरकार, CBI जांच की सिफारिश करेगी। आज शाम तक सभी कागजी कार्यवाही होगी। पिता के कहने के बाद ही CBI जांच की सिफारिश कर सकते थे। आज ही CBI जांच की सिफारिश केंद्र को भेज देंगे।’

CM नीतीश कुमार ने कहा, ‘अगर CBI जांच करेगी तो दायरा तो बढ़ेगा ही। लेकिन अगर हम लोग खुद से कहते तो पता नहीं इसका क्या असर पड़ता। लेकिन अगर सुशांत के पिता चाहेंगे तो हम जरूर सिफारिश करेंगे। और आज ही सुशांत के पिता ने हमसे बात की. अब हम CBI जांच की सिफारिश करेंगे।’

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1