लोन लेकर भी करूंगा सहायता – प्रकाश राज

Coronavirus के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए Lockdown की मियाद 3 मई तक बढ़ा दी गई है। इस Lockdown में मजदूर और गरीबों के लिए मुश्किलें बढ़ गईं हैं। वहीं, इनकी मुश्किलों को दूर करने के लिए लोग इनकी हर संभव मदद करने के प्रयास कर रहे हैं। इसी कड़ी में एक्टर प्रकाश राज भी इन गरीबों की मदद के लिए आगे आए हैं।

अभिनेता प्रकाश राज ने गरीबों को खाने पीने का सामान बांटते हुए ट्विटर पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं। साथ ही एक बढ़िया कैप्शन भी लिखा। उन्होंने लिखा, “मेरे वित्तीय संसाधन घटते जा रहे हैं लेकिन हम लोन लेंगे और लोगों की मदद करेंगे। क्योंकि मुझे पता है कि मैं दोबारा कमा सकता हूं, अगर इंसानियत इस कठिन समय में जिंदा रही तो। चलिए साथ मिलकर इससे लड़ते हैं।”

प्रकाश राज का ये पोस्ट लोगों को खूब पसंद आ रहा है। लोग इसे जमकर लाइक कर रहे हैं। चंद घंटों में इसे तीन हजार लोग लाइक कर चुके हैं। साथ ही इस पर कमेंट करके अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।

वहीं, आज से देश के कुछ जिलों में लॉकडाउन में थोड़ी राहत दी गई है। अगर Coronavirus की बात करें तो देश में 17265 लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। साथ ही 543 लोगों की इससे मौत हो चुकी है। सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में सामने आए हैं। यहां अब तक 4203 लोग Coronavirus से पॉजिटिव पाए गए हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1